फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pay your water bills now and save 251 rupees

251 रुपए बचाने हैं तो इसी माह जमा कराएं बिल

Sun, 04 May 2014 07:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 04 May 2014 07:49 PM IST
विज्ञापन
Pay your water bills now and save 251 rupees

एक साल का एकमुश्त पीने के पानी का बिल जमा करवाने पर दस फीसदी छूट 31 मई तक मिलती रहेगी। उपभोक्ता एकमुश्त बिल जमा करवाकर 251 रुपये की बचत कर सकते हैं।

विज्ञापन


राजधानी में 24 हजार घरेलू उपभोक्ताओं हैं। इन्हें घर पर पानी बिल नहीं मिलेंगे। नगर निगम दफ्तर आकर बिल लेने पड़ेंगे। उपभोक्ताओं को निगम की जल शाखा में पुराना बिल दिखाकर या अपना अकाउंट नंबर बताना होगा। यहां से बिल जारी होने के बाद रिज मैदान से सटे कैश काउंटर में बिल जमा होगा।
विज्ञापन


एकमुश्त बिल के अलावा उपभोक्ता एक माह का बिल भी जारी करवा सकते हैं। दस फीसदी छूट सिर्फ एक साल के बिल पर मिलेगी।

एकमुश्त बिल पर बचेंगे 251 रुपये

एक साल का एक साथ पानी बिल जमा करवाकर 251 रुपये की बचत होगी। एकमुश्त बिल 2512 रुपये बन रहा है। 31 मई तक एकमुश्त बिल देने वालों को दस प्रतिशत की छूट मिलेगी। छूट का लाभ उठाते हुए लोग 251 रुपये बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली अप्रैल से राजधानी शिमला में पीने का पानी 19 रुपये महंगा हो गया है। पुराने रेट 165 में दस फीसदी बढ़ोतरी हुई है। अब घरेलू उपभोक्ताओं को पानी का मासिक बिल 181.50 रुपये आएगा।

181.50 रुपये का 15 प्रतिशत सीवरेज सेस भी साथ में चुकाना होगा। 181.50 रुपये का 15 प्रतिशत बनता है 27.22 रुपये। यानी घरेलू उपभोक्ताओं को कुल 209 रुपये का मासिक बिल चुकाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed