फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pay pending liabilities of pensioners soon

Shimla News: पेंशनरों की लंबित देनदारियों का जल्द करें भुगतान

Sat, 03 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pay pending liabilities of pensioners soon
शिमला। प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति और हिम आंचल कल्याण पेंशनर्स कल्याण संघ की जुन्गा ब्लॉक इकाई की शनिवार को हुई बैठक में पेंशनरों की लंबित देनदारियों का तुरंत भुगतान करने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता हिम आंचल कल्याण पेंशनर्स कल्याण संघ के अध्यक्ष मान सिंह ने की। इसमें संघर्ष समिति के अतिरिक्त महासचिव भूपराम वर्मा और प्रेस सचिव लायक राम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। भूपराम वर्मा ने कहा कि 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के मध्य सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को अभी तक संशोधित अवकाश नकदीकरण, उपदान और वेतन बकाया का भुगतान नहीं किया है। इस कारण पेंशनरों में सरकार के प्रति रोष है। वर्मा ने स्पष्ट किया कि जब तक पेंशनरों की देनदारियां चुकता नहीं की जातीं, उनका जन जागरण अभियान जारी रहेगा। यह जन जागरण अभियान अब ब्लॉक स्तर से पंचायत और गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। इसके तहत सभी पेंशनरों को जागरूक किया जाएगा। जुन्गा ब्लॉक संघर्ष समिति को अपना भरपूर सहयोग और समर्थन दे रहा है। बैठक में महासचिव प्रेम शर्मा, मुख्य सलाहकार शेर सिंह, उप प्रधान प्रेम ठाकुर और कोषाध्यक्ष बाबूराम शर्मा सहित 32 सदस्यों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article