फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   patwari complaint to Chief Minister office himachal pradesh

CMO Himachal: प्रॉपर्टी डीलर बन गए कई पटवारी सीएम कार्यालय पहुंची शिकायत

Mon, 23 May 2022 01:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 23 May 2022 01:57 PM IST
सार

प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कौन सी जमीन बिकाऊ है और कौन सी नहीं है। इसका पता पटवारियों को रहता है। इनमें कुछ पटवारी तो अब प्रॉपर्टी डीलिंग के काम में लग गए हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम ऐसा होता है, जिसमें अच्छा कमीशन भी बन जाता है। आरोप है कि कुछ पटवारी खुद ही इन संपत्तियों का सौदा करने में जुट गए हैं।

विज्ञापन
patwari complaint to Chief Minister office himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कई पटवारी प्रॉपर्टी डीलर बन गए हैं। एक मामला मुख्यमंत्री कार्यालय के ध्यान में भी आया है। इस पर संज्ञान लिया गया है। सीएम कार्यालय को मिली एक शिकायत पर राजस्व विभाग के अधिकारियों को छानबीन के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


मामला गंभीर पाया गया तो विजिलेंस जांच भी हो सकती है। इसमें आय से अधिक संपत्ति को लेकर भी तफ्तीश की जा सकती है। इस शिकायत में कई पटवारियों पर अपना काम करने के बजाय प्रॉपर्टी डीलिंग में व्यस्त रहने के आरोप लगे हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कौन सी जमीन बिकाऊ है और कौन सी नहीं है। इसका पता पटवारियों को रहता है। इनमें कुछ पटवारी तो अब प्रॉपर्टी डीलिंग के काम में लग गए हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम ऐसा होता है, जिसमें अच्छा कमीशन भी बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ पटवारी खुद ही इन संपत्तियों का सौदा करने में जुट गए हैं। यही नहीं, धारा-118 की एक अनुमति में भी रुचि लेने लगे हैं, जिससे बाहर के लोगों को जमीन बेची जा सके। ऐसा ही एक मामला इन दिनों चर्चा में भी है। ऐसी तमाम शिकायतों के आने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय सख्त हो गया है। 


इस कार्यालय के एक अधिकारी ने राजस्व अधिकारियों को ऐसे मामलों की छानबीन करने को कहा है। पटवारियों को जमीन की रजिस्ट्री करने और अन्य कार्यों का भी ठीक से पता होता है। इसलिए भी जमीन खरीदने वाले लोग खुद कुछ पटवारियों से संपर्क करने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed