फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Patients were beaten by security personnel

Shimla News: मरीजों को सुरक्षा कर्मी ने मारे धक्के

Thu, 13 Feb 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Patients were beaten by security personnel
शिमला। डीडीयू अस्पताल में उपचार करवाने आए एक मरीज को सुरक्षा कर्मी ने धक्के मार दिए। बाद में मरीज को लाइन से निकाल कर सबसे अंत में खड़ा कर दिया। मामला वीरवार दोपहर एक से डेढ़ बजे के बीच का है। ऑर्थो ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी थीं। इसी बीच कुछ लोग ओपीडी चले गए तो युवक ने इसको लेकर सवाल उठाया। इससे गुस्साए सुरक्षा कर्मी युवक से उलझ गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। अस्पताल में अपने बेटे का उपचार करवाने के लिए आए दिनेश ने बताया कि अस्पताल में मरीजों के साथ सुरक्षा कर्मियों द्वारा किए इस बर्ताव से वह काफी आहत हुए हैं। कहा कि इस बारे में अस्पताल प्रबंधन को कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article