फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Patients upset in IGMC due to doctors not returning to duty

Shimla News: डॉक्टरों के ड्यूटी पर न लौटने से आईजीएमसी में मरीज परेशान

Mon, 27 Mar 2023 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Patients upset in IGMC due to doctors not returning to duty
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। आलम यह है कि मरीज जिस डॉक्टर से उपचार करवा रहे हैं वह नहीं मिल रहे। कई मरीज तो बिना उपचार करवाए लौट रहे हैं। इसके अलावा कई ऐसे मरीज भी हैं जोकि अब डॉक्टरों को फोन करके उनके वापस आने की जानकारी फोन पर ले रहे हैं।
विज्ञापन


आईजीएमसी शिमला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज (टांडा) से 52 डॉक्टरों को हमीरपुर, नाहन तथा चंबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इन मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं होनी थीं ऐसे में वैकल्पिक तौर पर वरिष्ठ डॉक्टरों को यहां भेजा था। इसमें 23 डाॅक्टर आईजीएमसी के हैं। अब जबकि यह परीक्षाएं हो चुकी हैं तो ऐसे में अब सरकार को डॉक्टरों को वापस बुला लेना चाहिए था। आईजीएमसी सेमडिकोट के अध्यक्ष डॉ. राजेश सूद और महासचिव डॉ. जीके वर्मा ने बताया कि सरकार ने जिस कार्य के लिए डॉक्टरों को भेजा था वह अब पूरा हो गया है। ऐसे में डॉक्टरों को तुरंत प्रभाव से वापस बुला लेना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article