{"_id":"6afb08c3acdc1ec06108f596","slug":"patients-face-an-ordeal-on-the-road-to-igmc-dust-and-potholes-cause-distress-shimla-news-c-19-sml1002-820910-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आईजीएमसी की सड़क पर मरीजों का \nइम्तिहान, धूल व गड्ढों से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आईजीएमसी की सड़क पर मरीजों का इम्तिहान, धूल व गड्ढों से लोग परेशान
विज्ञापन
आईजीएमसी पहुंचने की राह मरीजों के लिए मुसीबत बन गई है। संजौली चौक से लक्कड़ बाजार तक सड़क दो माह से बदहाल है। पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदी सड़क की अब तक टारिंग नहीं हुई। गड्ढों और मिट्टी के ढेर के बीच से एंबुलेंस हिचकोले खाते हुए गुजर रही हैं। वाहनों से उड़ती धूल और खराब सड़क ने राहगीरों से लेकर मरीजों तक की परेशानी बढ़ा दी है। पेश है ग्राउंड रिपोर्ट :-
संजौली चौक-आईजीएमसी-लक्कड़ बाजार मार्ग की हालत खस्ता
पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदी सड़क की अब तक नहीं हुई टारिंग
समय रहते नहीं हुआ काम तो अप्रैल-मई तक करना पड़ सकता है इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी को संजौली चौक से जोड़ने वाली सड़क दो माह से बदहाल है। पेयजल लाइन बिछाने के लिए सड़क की खोदाई करने के बाद इसे मिट्टी से भरकर छोड़ दिया है।
अब सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और मिट्टी के ढेर वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। हालात ऐसे हैं कि इस मार्ग से गुजरने वाली एंबुलेंस भी हिचकोले खाते हुए अस्पताल पहुंच रही हैं। इससे एंबुलेंस में सवार मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। संजौली चौक से आईजीएमसी होते हुए लक्कड़ बाजार तक जाने वाले इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। संजौली और ऊपरी शिमला से मरीजों को लेकर आने वाली दर्जनों एंबुलेंस भी इसी सड़क का इस्तेमाल करती हैं। इसके बावजूद सतलुज पेयजल निगम लिमिटेड (एसजेपीएनएल) और नगर निगम की ओर से दो माह बाद भी सड़क की टारिंग नहीं करवाई गई है। सड़क की हालत खराब होने से वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
वाहनों के गुजरते ही सड़क से मिट्टी धूल बनकर उड़ने लगती है। इससे आसपास से गुजरने वाले लोग, स्कूली बच्चे और कॉलेज के विद्यार्थी भी परेशान हैं। सड़क किनारे पैदल चलने के लिए बने छत वाले रास्ते से लोगों को कुछ राहत जरूर मिलती है, लेकिन उड़ती धूल से यहां भी बचना मुश्किल हो रहा है।
पार्षद ने सदन में उठाया मामला
संजौली की पार्षद ममता चंदेल ने कहा कि उन्होंने नगर निगम सदन में भी सड़क की जल्द टारिंग करवाने का मामला उठाया है। पेयजल कंपनी और नगर निगम प्रशासन से लोगों की परेशानी को देखते हुए जल्द काम पूरा करवाने का आग्रह किया है। संजौली निवासी रवि कुमार ने कहा कि यह सड़क अस्पताल को जोड़ती है। ऐसे में पेयजल लाइन बिछाने के बाद इसकी तुरंत टारिंग होनी चाहिए थी, लेकिन दो माह से सड़क को खोदकर छोड़ दिया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क ठीक करवाने की मांग की है। संजौली के समिट्री निवासी मनोज कुमार ने कहा कि इस मार्ग से एंबुलेंस के अलावा रोजाना सैकड़ों लोग और स्कूली बच्चे गुजरते हैं। वाहनों के कारण उड़ने वाली धूल-मिट्टी से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।
तो अप्रैल-मई तक करना पड़ेगा इंतजार
संजौली से लक्कड़ बाजार तक का यह मार्ग कई हिस्सों में छायादार है। यहां जगह-जगह नाले भी हैं। ऐसे में सर्दियों में तापमान गिरने और कोहरा जमने के कारण सड़क की टारिंग करना मुश्किल हो सकता है। यदि नगर निगम और पेयजल कंपनी ने इसी माह काम पूरा नहीं करवाया तो लोगों को सड़क की टारिंग के लिए अप्रैल-मई तक इंतजार करना पड़ सकता है। राजधानी में टारिंग के लिए अनुकूल तापमान जरूरी होता है। बारिश व बर्फबारी का दौर शुरू होने पर सड़क की मरम्मत करना भी मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में संबंधित विभागों को समय रहते इस सड़क की टारिंग करवानी होगी।