{"_id":"634aaf200d52f85d3b37edf5","slug":"path-made-by-cutting-snow-with-axe-spade-sledge","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba: कुल्हाड़ी, कुदाल, बेलचा से बर्फ काटकर बनाया रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: कुल्हाड़ी, कुदाल, बेलचा से बर्फ काटकर बनाया रास्ता
Sat, 15 Oct 2022 06:31 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 15 Oct 2022 06:31 PM IST
सार
लोक निर्माण विभाग पांगी की मशीनरी और कर्मचारी मार्ग को बहाल करने में जुटे हैं। पांगी प्रशासन ने भी किलाड़-चंबा वाया साच दर्रा पर फिसलन भरा रास्ता होने के कारण वाहन चालकों से मौसम खराब होने पर सफर न करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
कुल्हाड़ी, कुदाल और बेलचा से बर्फ काटकर रास्ता बनाया।
- फोटो : संवाद
विस्तार
समुद्र तल से 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित चंबा-किलाड़ वाया साच पास दर्रा के पास भूत ग्राउंड में डेढ़ से दो फीट तक बर्फ है। किलाड़ से चंबा पहुंचने के लिए वाहन चालकों को कुल्हाड़ी, कुदाल और बेलचा से बर्फ काटकर रास्ता बनाना पड़ रहा है। इस कार्य में घंटों का समय बरबाद हो रहा है। इसके बाद चालक चंबा के लिए रवाना हो रहे हैं। बर्फ हटाने का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें वाहन चालक और पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी कुल्हाड़ी, कुदाल और बेलचा से बर्फ काटते नजर आ रहे हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग पांगी की मशीनरी और कर्मचारी मार्ग को बहाल करने में जुटे हैं। पांगी प्रशासन ने भी किलाड़-चंबा वाया साच दर्रा पर फिसलन भरा रास्ता होने के कारण वाहन चालकों से मौसम खराब होने पर सफर न करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन