फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pat teachers in himachal did not get extension nod from NCTE.

3534 पैट को एनसीटीई से नहीं मिली राहत

Sun, 18 Jan 2015 11:53 AM IST
Updated Sun, 18 Jan 2015 11:53 AM IST
विज्ञापन
pat teachers in himachal did not get extension nod from NCTE.

प्राथमिक सहायक अध्यापक (पैट) की नियमितीकरण को दो साल की ट्रेनिंग चल रही है। यह मार्च 2016 में पूरी होनी है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के पास इनकी ट्रेनिंग के लिए मार्च 2015 तक का ही समय है। विभाग नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन (एनसीटीई) से कई बार एक साल की एक्सटेंशन को आग्रह कर चुका है, लेकिन अभी एक्सटेंशन नहीं मिली है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विभाग कई बार इसकी अनुमति ले चुका है। ऐसे में विभिन्न डाइट सेंटर में करीब 2361 अनट्रेंड पैट की दो साल की ट्रेनिंग चल रही है। ट्रेंड 1163 बीएड शिक्षकों की 6 महीने की ट्रेनिंग अभी शुरू नहीं हुई है। शिक्षकों का आरोप है कि अभी तक विभाग ने उन्हें ट्रेनिंग को एनरोल तक नहीं किया है।
विज्ञापन

नियमित नहीं हो पा रहे 3534 पैट

pat teachers in himachal did not get extension nod from NCTE.

प्रदेश में करीब 3534 पैट नियमित नहीं हो पा रहे हैं। इनमें 2361 अनट्रेंड पैट की तो ट्रेनिंग चल रही है, जबकि 1163 बीएड पात्र शिक्षकों को तो अभी एनरोल भी नहीं किया है। शिक्षकों का कहना है कि यदि ट्रेनिंग के लिए समय नहीं मिला तो 3534 से अधिक शिक्षकों का भविष्य असुरक्षित होगा। उधर, शिक्षकों ने नियमितीकरण को लेकर भेदभाव करने का आरोप भी लगाया है। प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा कि नियमितीकरण को लेकर संघ का प्रतिनिधिमंडल युवा कांग्रेस अध्यक्ष से मिलेगा।

सरकार से मांग है कि पैट ने पहले जो 90 दिन की ट्रेनिंग की थी, उसे वर्तमान में हो रही ट्रेनिंग में कंसीडर किया जाए। इसके अलावा नियमितीकरण के लिए पात्र बीएड शिक्षकों की 6 महीने की ट्रेनिंग शीघ्र शुरू की जाए। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक अशोक शर्मा ने कहा कि केंद्र के समक्ष इस मामले को उठाया गया है। अभी तक इस बारे में कोई जवाब नहीं आया है। उम्मीद है कि केंद्र से शीघ्र ही एक्सटेंशन मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed