फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Passenger transported from Una to Hamirpur at a cost of Rs. 146 after spending Rs. 7200

7200 रुपये का खर्च उठाकर 146 रुपये किराये में ऊना से हमीरपुर पहुंचाया यात्री

Tue, 02 Jun 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh मणिकुमार सरोआ, अमर उजाला, ऊना
मणिकुमार सरोआ, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Jun 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Passenger transported from Una to Hamirpur at a cost of Rs. 146 after spending Rs. 7200
सांकेतिक तस्वीर

एचआरटीसी के ऊना डिपो की एक बस ने 146 रुपये किराया देकर जा रहे एक यात्री को 7200 रुपये खर्च उठाकर हमीरपुर पहुंचाया। 40 लाख की सरकार बस महज एक यात्री को लेकर ही हमीरपुर पहुंची। लॉकडाउन के बाद अनलॉक के पहले दिन सरकारी बसें एक-दो सवारियां लेकर ही एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक पहुंचाते रहे। 

विज्ञापन


एचआरटीसी को सोमवार सुबह पहले रूट में 146 रुपये के किराये में आईएसबीटी ऊना से जिला हमीरपुर बस स्टैंड में एक सवारी को छोड़कर आना पड़ा। इसके साथ जिला कांगड़ा के पहले रूट में मात्र 9 सवारियां ही गईं। इसके बाद हमीरपुर व कांगड़ा के लिए दो-दो रूट कम कर एक-एक रूट कर दिया गया। मंगलवार को दोनों जिलों के लिए दो-दो रूटों पर ही बसें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन


जिले में शाम चार बजे तक 20 रूटों पर बसें चलाई गईं। उसके बाद शाम आठ बजे तक 38 रूटों पर बसें चलाई गईं। विभागीय सूत्रों के अनुसार एचआरटीसी के ऊना डिपो की बसों में सोमवार को पूरे दिन में अधिक से अधिक 100 सवारियों ने ही सफर किया है। आरएम ऊना जगन्नाथ ने कहा कि अनलॉक के पहले दिन सवारियां कम मिली हैं, लेकिन आगामी दिनों में सवारियों की संख्या के अनुसार रूटों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed