फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   parvej rasool hits a ton in ranji match.

उमेश यादव के बाद एक और गेंदबाज ने जड़ा शतक

Fri, 09 Oct 2015 12:01 PM IST
Updated Fri, 09 Oct 2015 12:01 PM IST
विज्ञापन
parvej rasool hits a ton in ranji match.

रणजी ट्राफी मैच में एक और गेंदबाज ने अपनी बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया। नाबाद शतक जमाकर इस गेंदबाज ने टीम को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचा दिया। यह गेंदबाज है परवेज रसूल जो स्पिन गेंदबाज है। परवेज रसूल के नाबाद शतक की बदौलत हिमाचल के खिलाफ जेएंडके ने रणजी ट्रॉफी मैच के पहले दिन आठ विकेट के नुकसान पर 274 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन


खराब शुरूआत के बाद परवेज रसूल ने टीम को संभाला और नाबाद 101 रन बनाए। इससे पहले हिमाचल की घातक गेंदबाजी की बदौलत जेएंडके ने शुरूआत खराब रही। हिमाचल की तरफ से रणजी स्टार ऋषि धवन ने तीन विकेट चटकाए।

विज्ञापन

रसूल ने दिखाया जलवा

parvej rasool hits a ton in ranji match.

रसूल ने चौहान के साथ बेहतरीन साझेदारी करके टीम को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया। रसूल शतकीय पारी खेलते हुए पहले दिन खेल खत्म होने तक 101 रन बनाकर क्रीज पर टिके रहे। जेएंडके के ओपनर शुभम खजूरिया आठ रन बनाकर चोपड़ा को कैच थमा बैठे।

इसके बाद आदिल रेशी ने पारी को संभाला लेकिन 45 रन बनाकर वह धवन की गेंद का शिकार हो गए। पारस शर्मा ने 23 और इयान चौहान 47 रन बनाए। इसके बाद परवेज रसूल ने लड़खड़ाती बल्लेबाजी संभाला। धवन ने तीन विकेट चटकाए। जसवाल, शर्मा, गांगटा ने एक- एक विकेट लिया। वशिष्ठ ने दो विकेट लेकर विरोधी टीम पर दबाव बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed