फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Parvadhiraj Paryushan festival of Jain community will start tomorrow

Shimla News: जैन समुदाय का पर्वाधिराज पर्युषण पर्व कल होगा शुरू

Fri, 30 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Parvadhiraj Paryushan festival of Jain community will start tomorrow
लोग आठ दिन अराधना में रहेंगे लीन
विज्ञापन

व्रत के दौरान हरी सब्जियों का सेवन भी नहीं करेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। श्वेतांबर जैन समुदाय का पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व रविवार से जैन आश्रम मालरोड में आयोजित किया जाएगा। सुबह 10:30 बजे से अंतगढ़दशा सूत्र का वाचन किया जाएगा। समुदाय के लोगों की ओर से पहले प्राकृत भाषा और इसके बाद हिंदी में वाचन होगा। शाम 3:30 से 5:00 बजे तक कल्प सूत्र का वाचन होगा। कल्पसूत्र वाचन में जैन धर्म के 24 तीर्थंकर का व्याख्यान होगा। इसके बाद भजन और धार्मिक प्रश्नावली होगी। महापर्व के लिए विशेष रूप से दिल्ली से स्वाध्यायी आमंत्रित किए हैं। स्वाध्यायी महेंद्र जैन और सतीश जैन के सानिध्य में पर्व मनाया जाएगा। जैन आश्रम में आठ दिनों तक पर्व चलेगा। इन आठ दिन समुदाय के लोग व्रत रखेंगे। हरी सब्जियों का त्याग करेंगे। सोमवार से शनिवार तक रोजाना सुबह 9:00 से 10:00 बजे तक अंतगढ़दशा सूत्र वाचन और शाम 3:30 से 5:00 बजे तक कल्प सूत्र वाचन होगा। 8 सितंबर रविवार को संवत्सरी पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व जीवनभर में अनजाने में हुई गलतियों की आत्मालोचना करने के लिए होता है। श्वेतांबर जैन सभा के प्रधान अविनाश जैन और सचिव कुलभूषण जैन ने बताया कि जैन धर्म में सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक पर्युषण महापर्व है। श्वेतांबर और दिगंबर समुदाय के धर्मावलंबी भाद्रपद मास में पर्युषण महापर्व की साधना-आराधना करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article