{"_id":"5d14a1d38ebc3e3ccb256487","slug":"parliamentary-constituency-wise-district-incharge-appointed-for-membership-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सदस्यता अभियान को संसदीय क्षेत्रवार व जिला प्रभारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सदस्यता अभियान को संसदीय क्षेत्रवार व जिला प्रभारी नियुक्त
Thu, 27 Jun 2019 04:34 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 27 Jun 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विशाल चौहान ने ‘संगठन पर्व’ सदस्यता अभियान के लिए संसदीय क्षेत्रवार और जिला सदस्यता प्रभारियों की नियुक्ति की है। मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि भाजपा का सदस्यता अभियान 6 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसमें युवा मोर्चा भी अहम भूमिका निभाएगा। युवा मोर्चा अपने स्तर पर लोगों से टोल फ्री नंबर 89 80 80 80 80 पर मिस्ड कॉल से और फॉर्म भरकर भाजपा का सदस्य बनाने के लिए प्रयास करेगा।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष विशाल चौहान ने संसदीय क्षेत्रों और जिला स्तर पर सदस्यता प्रमुखों की नियुक्ति कर दी है। भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य अमित ठाकुर सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी होंगे। प्रदेश महामंत्री रजत ठाकुर संसदीय क्षेत्र मंडी, प्रदेश उपाध्यक्ष विषय ठाकुर संसदीय क्षेत्र शिमला, प्रदेश उपाध्यक्ष अचल पठानिया संसदीय क्षेत्र हमीरपुर और प्रदेश सचिव विशाल नेहरिया कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी होंगे।
विज्ञापन
साकेश कुमार को जिला शिमला, अंकुश चौहान को जिला महासू, दिनेश ठाकुर को जिला सिरमौर, शीतल व्यास को जिला सोलन, राजीव कालिया को जिला हमीरपुर, महेश सिपहिया को जिला बिलासपुर, अंकित चोपड़ा को जिला ऊना, विशाल पठानिया को जिला देहरा, संदीप पनियाल को जिला कांगड़ा, पंकज शर्मा हैपी को जिला पालमपुर, पवन कपूर को जिला नूरपुर, विपिन नेहरिया को जिला चंबा, डॉ. सीमा ठाकुर को मंडी, पंकज शर्मा को जिला सुंदरनगर, ज्योति कपूर को जिला कुल्लू, विजय गुप्ता को जिला किन्नौर और राजकुमार को जिला लाहौल-स्पीति का जिला सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन