{"_id":"63cfd276992e040886273e8d","slug":"parliament-building-echoed-with-applause-after-namita-s-speech-pm-modi-was-also-convinced-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नमिता के भाषण पर तालियों से गूंजा संसद भवन, पीएम मोदी भी हुए कायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नमिता के भाषण पर तालियों से गूंजा संसद भवन, पीएम मोदी भी हुए कायल
Tue, 24 Jan 2023 06:14 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नित्थर (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, नित्थर (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 24 Jan 2023 06:14 PM IST
सार
प्रदेश के कुल्लू जिले की उपतहसील नित्थर की दुराह पंचायत के जलोड़ी गांव की बेटी नमिता ठाकुर ने संसद भवन में भाषण देकर सबको प्रभावित किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के श्रद्धांजलि समारोह के दौरान नमिता के भाषण को पूरे देश ने सुना।
विज्ञापन
नमिता ठाकुर पीएम मोदी व अन्य प्रतिभागियों के साथ।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की उपतहसील नित्थर की दुराह पंचायत के जलोड़ी गांव की बेटी नमिता ठाकुर ने संसद भवन में भाषण देकर सबको प्रभावित किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के श्रद्धांजलि समारोह के दौरान नमिता के भाषण को पूरे देश ने सुना। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भाषण सुनकर नमिता की तारीफ की और पूरा संसद भवन तालियों से गूंज उठा। संसद भवन में भाषण के बाद पीएम मोदी ने भी नमिता की सराहना की।
विज्ञापन
नमिता ने भाषण के माध्यम से बोलने की कला से सभी को मंत्रमुग्ध किया। 3 मिनट 13 सेकंड के भाषण में नमिता ने सुभाष चंद्र बोस की गाथा व्यक्त की। नमिता ठाकुर की इस उपलब्धि से पिता नरेश कुमार और माता धनेश्वरी देवी गर्व महसूस कर रहे हैं। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू की ओर से सात जनवरी को कुल्लू में नेताजी सुभाष चंद्र बोस विषय पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई थी। प्रतियोगिता में नमिता ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया था। इसी प्रतियोगिता से नमिता का चयन संसद भवन में भाषण देेने के लिए हुआ।
विज्ञापन