फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   parking rates increased in shimla.

शिमला में कार पार्किंग हुई महंगी, जानिए कितनी?

Wed, 01 Oct 2014 09:23 AM IST
Updated Wed, 01 Oct 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
parking rates increased in shimla.

राजधानी में पहली अक्तूबर से वाहनों की पार्किंग के रेट बढ़ गए हैं। स्थानीय लोगों और सैलानियों पर नगर निगम ने नया आर्थिक बोझ लाद दिया है। नगर निगम की 23 पार्किंगों में वाहन खड़े करने वाले वाहन चालकों को अब पार्किंग फीस के अलावा 12.36 प्रतिशत सेवा कर भी चुकाना होगा।

विज्ञापन


पार्किंग फीस पर सेवा कर लागू होने से पांच रुपये से लेकर 210 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को हुई नगर निगम की मासिक बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। सेवा कर लगने के बाद बनने वाली राशि को घटाया और बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


पार्किंग फीस को राउंड फिगर में करने के लिए चार से पांच रुपये और बढ़ाए गए हैं। जबकि मासिक पार्किंग फीस में नगर निगम ने भारी बढ़ोतरी कर दी है। छोटी गाड़ियों पर सेवा कर लागू होने के बाद फीस 1400 की जगह 1573 रुपये बनती है, जिसे निगम ने बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी को दिया गया ठेका

parking rates increased in shimla.

बड़ी कार की फीस सेवा कर के बाद 1700 से 1910 रुपये हुई है। इसे निगम ने 3000 रुपये कर दिया है। उपमहापौर टिकेंद्र पंवर की अध्यक्षता में मंगलवार को मासिक बैठक आयोजित की गई।

दिल्ली की कंपनी को ठेके पर दी पार्किंग
एमसी की शहर में स्थित बड़ी पार्किंगों को दिल्ली की डिमिटस कंपनी को ठेके पर दिया है। पार्किंगों के नगर निगम अब एक-एक कर टेंडर नहीं करेगा। अब सभी पार्किंगों को एक ही कंपनी को सौंपा जाएगा। मंगलवार को निगम सदन में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

मैट्रोपोल के सामने स्थित चार मंजिला पार्किंग के अलावा लिफ्ट पार्किंग और हाईकोर्ट पार्किंग को निगम निजी कंपनी को सौंपेगा।

रिज मैदान पर घुड़सवारी के रेट तय

parking rates increased in shimla.

एमसी ने रिज मैदान पर घुड़सवारी की दरें भी तय कर दी है। एक बच्चे को घुड़सवारी करवाने पर 40 रुपये लिए जाएंगे। दो बच्चों पर 60 रुपये, महिला/ पुरुष के लिए शुल्क 60 रुपये, घोड़ा स्टैंड से जाखू तक छोड़ना एक सवारी रेट 200 रुपये और आना जाना 300 रुपये तय किया है। पहली अक्तूबर से सभी घोड़ा चालकों को डंग बैग लगाने के निर्देश दिए हैं।

ये हैं पार्किंग की मासिक दरें
समय---वाहन----दाम सर्विस---टैक्स----कुल-------पार्किंग फीस
मासिक--छोटी कार--1400 रुपये---173रुपये--1573 रुपये--2500 रुपये
मासिक---बड़ी कार--1700 रुपये---210 रुपये--1910 रुपये--3000 रुपये
मासिक---टू व्हीलर--800 रुपये----99 रुपये---899 रुपये---900 रुपये
समय---वाहन-----दाम सर्विस---टैक्स-----कुल-------पार्किंग फीस
0-6घंटे---छोटी कार---40 रुपये----5 रुपये---45 रुपये-----50 रुपये
0-6 घंटे--बड़ी कार----50 रुपये----6 रुपये---56 रुपये-----60 रुपये
0-6 घंटे--टू व्हीलर----15 रुपये----2 रुपये---17 रुपये------20 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed