{"_id":"608c43188ebc3ee1c00155e2","slug":"parking-provided-in-shimla-first-come-first-service-shimla-news-sml369013114","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अब पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर पार्किंग देगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अब पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर पार्किंग देगा निगम
विज्ञापन
राजधानी में बची पार्किंग के लिए स्थानीय लोगों से नगर निगम ने मांगें आवेदन
नजदीक की पार्किंग के लिए करने होंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में खाली पड़ी नगर निगम की पार्किंग में अब पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लोगों को पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। लोग अपने घर के नजदीक की पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के लिए स्थानीय पार्षद के पास आवेदन कर सकते हैं।
मेयर सत्या कौंडल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुए नगर निगम के सदन में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। नगर निगम के अनुसार शहर में कई ऐसी पार्किंग हैं जिन्हें चलाने के लिए ठेकेदार नहीं मिल रहे। अभी इन पार्किंग में लोग मनमर्जी से मुफ्त में गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं। पार्किंग के लिए आए दिन झगड़े भी हो रहे हैं। इसलिए निगम ने इन पार्किंग को आवेदन के आधार पर अलॉट करने का फैसला लिया है। लोग पार्षद के पास आवेदन कर एक साल के लिए अपनी गाड़ी की पार्किंग बुक कर सकते हैं। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पार्किंग दी जाएगी। पार्षद देखेगा कि आवेदनकर्ता स्थानीय निवासी है या नहीं। लोगों को छह महीने का पार्किंग शुल्क एडवांस में जमा करना होगा। पूरे साल का शुल्क एकमुश्त देने वालों को दस फीसदी की छूट भी दी जाएगी। शुल्क जमा करने के बाद नगर निगम पार्किंग में उक्त गाड़ी का नंबर दर्ज कर देगा। संबंधित व्यक्ति इस जगह पर अपनी गाड़ी खड़ी कर सकेगा।
एक परिवार से एक गाड़ी को पार्किंग
नगर निगम के अनुसार एक परिवार से एक ही गाड़ी को पार्किंग में जगह मिलेगी। इसके बाद यदि जगह खाली रहती है तो दूसरी गाड़ी को भी सुविधा दी जाएगी। छोटी गाड़ी का मासिक शुल्क 600 जबकि बड़ी गाड़ी का 800 रुपये शुल्क रखा है। सदन में कसुम्पटी पार्षद राकेश चौहान ने जीवणू कालोनी में बनी पार्किंग स्थानीय लोगों के लिए खोलने और घरेलू दरों पर पार्किंग सुविधा देने का प्रस्ताव लगाया था। इनका कहना था कि पार्किंग लगभग तैयार है। अभी लोगों को सड़क पर गाड़ियां पार्क करनी पड़ रही है। इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। पूर्व उपमहापौर एवं पंथाघाटी के पार्षद राकेश शर्मा ने कहा कि इस पार्किंग में उनके वार्ड के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। वे भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इन पार्किंग के लिए
कर सकेंगे आवेदन
अमर भवन जाखू पार्किंग, सामुदायिक भवन कैथू, न्यू शिमला सेक्टर दो, अनाडेल में कंधारी निवास के पास पार्किंग, न्यू शिमला नजदीक फौजी ढाबा पार्किंग, स्टोक पैलेस बैनमोर, पार्किंग जनजातीय भवन ढली, रोड साइड पार्किंग जेसीबी स्कूल न्यू शिमला, टुटीकंडी, फॉरेस्ट रोड खलीनी, रिड़का पार्किंग, अड्डा विला अनाडेल और हाउसिंग बोर्ड कालोनी संजौली के लिए आवेदन किए जा सकेंगे।