{"_id":"3cce5fdea9d59202cfadd7438ad9756a","slug":"parking-on-the-road-at-new-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू शिमला में सड़क पर ही बना दी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू शिमला में सड़क पर ही बना दी पार्किंग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 06 Jun 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्ाहर के सबसे पॉश माने जाने न्यू शिमला में वाहनों की पार्किंग के लिए कुछ लोगों ने सड़कों पर कब्जा कर लिया है। सड़क किनारे लोहे की रॉड और चेन तक लगा दी गई है।
विज्ञापन
न्यू शिमला सेक्टर एक के पास सड़क किनारे कब्जा करने का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने सड़क पर लोहे के गाडर लगाकर चेन लगा दी है जिस कारण अन्य लोग सड़क किनारे वाहन पार्क नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र में पार्किंग स्थल न होने के चलते सभी लोग सड़क किनारे ही वाहन खड़े करते हैं। लेकिन सड़क पर कब्जा करने का यह पहला मामला सामने आया है।
सेक्टर एक निवासी नंद लाल, नरेश कुमार मेहरा, अजय, एमएल कौशल, बलराज धीमान, कैलाश जस्टा, एचएस सिपहिया, दिग्विजय सिंह, गौरव वालिया और चंद्रा का कहना है कि शहर में पार्किंग की बड़ी समस्या है।
विज्ञापन
पहले थी ये व्यवस्था
पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर कई सालों से लोग न्यू शिमला में वाहन पार्क करते आए हैं। लेकिन बीते दिनों पहली बार कुछ लोगों ने सड़क पर अवैध तौर पर कब्जा कर दिया है।
इससे आसपास रहने वाले अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस स्थान पर अवैध तौर पर पार्किंग बनाई गई है, वह स्थान भवन निर्माण की सामग्री उतारने का भी स्थान है।
स्थानीय लोगों ने इस बाबत महापौर संजय चौहान को लिखित में शिकायत भी की है। संजय चौहान का कहना है कि सरकारी भूमि पर किसी को भी कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।