फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Parking of 600 vehicles, more than 1200 vehicles reaching Kufri daily

कुफरी में पार्किंग की किल्लत से जाम कर रहा परेशान

Sun, 22 May 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Parking of 600 vehicles, more than 1200 vehicles reaching Kufri daily
कुफरी में उमड़ी पर्यटकों की भीड़। पार्किंग की समस्या होने से यहां पर पैदल चलना मुश्किल हो गया। सं
शिमला। शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी में पर्याप्त पार्किंग सुविधा न होने से देश-विदेश से आने वाले सैलानी परेशान हैं। घुड़सवारी के लिए मशहूर कुफरी में घोड़ों के लिए अस्तबल की सुविधा तक नहीं है। पार्किंग के अभाव में सैलानियों की गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी हो रही हैं। घोड़े भी सड़क पर दौड़ रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

समर टूरिस्ट सीजन के दौरान इन दिनों रोजाना 1000 से 1200 टूरिस्ट वाहन और टैक्सियां कुफरी पहुंच रही हैं, लेकिन यहां पार्किंग सिर्फ 600 गाड़ियों की ही है। पार्किंग न होने से जाम लग रहा है, जिससे पर्यटन कारोबारियों का काम भी प्रभावित हो रहा है। जाम खुलवाने के लिए पुलिस खूब पसीना बहा रही है। लेकिन, जब गाड़ियों की संख्या ज्यादा होती है तो पुलिस भी बेबस हो जाती है। वीकेंड पर गाड़ियों की कतार महासू पीक प्वाइंट से कुफरी बाजार तक लग जाती हैं। जाम देखकर सैलानी कुफरी न जाकर नारकंडा का रुख कर लेते हैं। सरकार ने कुफरी में 4 नई पार्किंग बनाने का प्लान बनाया था। इसके लिए विभागों से खाली जमीन का ब्योरा भी मांगा गया। कुफरी में केंद्रीय विभागों की जमीन उपलब्ध है, विभागों से पत्राचार भी किया, लेकिन सालों बाद भी पार्किंग का निर्माण शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

क्या कहते हैं पर्यटन कारोबारी
शेड की व्यवस्था नहीं
घोड़ों के लिए शेड की सुविधा नहीं है। सड़क किनारे खुले में ही घोड़े खड़े करने पड़ते हैं। बारिश में काठी गीली होने से बहुत दिक्कत हो जाती है। घोड़ों को चारा खिलाने के लिए भी जगह उपलब्ध नहीं है। - बॉबी, घोड़ा संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुमंजिला पार्किंग बननी चाहिए
पार्किंग न होने से कुफरी आने वाले सैलानी परेशान हो रहे हैं, जाम की समस्या बढ़ गई है। जमीन की कोई कमी नहीं है, नई बहुमंजिला पार्किंग बननी चाहिए। - बालाराम, घोड़ा संचालक
पानी का प्रेेशर बहुत कम
दोपहर 12:00 बजे तक पानी का प्रेशर बहुत कम होता है। पानी ढोकर दुकान तक ले जाना पड़ता है। पानी ढोते रहें या दुकान में बैठें। पानी का प्रेशर बढ़े तो समय की बचत होगी। काम भी बढ़ेगा। - गीता वर्मा, दुकानदार, चीनी बंगला
नया शॉपिंग कांप्लेक्स बने
सीजन में कई बार 1500 गाड़ियां भी हर रोज कुफरी पहुंचती हैं। पार्किंग न होने से सड़क पर खड़ी टूरिस्ट गाड़ियाें के चालान हो जाते हैं। सरकार को यहां नई पार्किंग और शॉपिंग कांप्लेक्स बनाना चाहिए। - मुंशी राम, ढाबा संचालक
सफाई व्यवस्था में सुधार, न लीद, न कचरा
कुफरी में सफाई व्यवस्था में सुधार आया है। पहले जहां घोड़ों की लीद और कचरे की बदबू से सैलानी परेशान होते थे अब नियमित सफाई हो रही है। सड़कें चकाचक हैं। सड़क किनारे नई नालियां बन रही हैं। रविवार को सफाई कर्मी काम करते दिखे। कूड़ेदान के आसपास भी गंदगी के ढेर नहीं है। स्थानीय कारोबारी भी सफाई व्यवस्था से संतुष्ट हैं।

सरकार को भेजा बहुमंजिला पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव
पर्यटन विभाग ने कुफरी में बहुमंजिला पार्किंग बनाने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा है। सरकार से स्वीकृति मिलते ही जल्द से जल्द निर्माण शुरू किया जाएगा। हालांकि कुफरी बाईपास पर सैलानियों के लिए एकतरफा पार्किंग की व्यवस्था की गई है। नई पार्किंग बनने के बाद ही समस्या का स्थायी समाधान होगा।
- अमित कश्यप, निदेशक, पर्यटन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed