फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Parking facilities are zero, vehicles have to be parked on the road.

Shimla News: पार्किंग सुविधा जीरो, सड़क पर खड़ी करनी पड़ रही हैं गाड़ियां

Wed, 17 Dec 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Parking facilities are zero, vehicles have to be parked on the road.
पार्किंग का पंगा-10
विज्ञापन

शहर के भराड़ी, रुल्दुभट्ठा और लक्कड़ बाजार क्षेत्र के हजारों लोग पार्किंग न होने से झेल रहे हैं परेशान
बाजार आना हो तो सड़क खड़ी करते हैं वाहन, कटते हैं चालान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के लक्कड़ बाजार क्षेत्र की ओर से शहर में खरीदारी करने के लिए आने वाले हजारों लोगों को बाजार से एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे ही गाड़ियां खड़ी करनी पड़ती हैं। लक्कड़ बाजार में आईजीएमसी, ऑकलैंड टनल से लेकर लांगवुड, भराड़ी और रुल्दुभट्ठा तक नगर निगम की एक भी पार्किंग नहीं है।

रोज सुबह बच्चों को लेकर स्कूल आने वाले वाहनों को लोग मजबूरन सड़क किनारे पार्क करने को मजबूर हैं। इस तरह खरीदारी के लिए भी लोग यदि वाहन ला रहे हैं तो उन्हें भी ऑकलैंड टनल या भराड़ी की सड़क के किनारे गाड़ियां खड़ी करनी पड़ती हैं। स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम ने यहां एक भी बड़ी पार्किंग नहीं बनाई है। सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी होने से जहां रोज जाम लगता है, वहीं इनके चालान भी कट रहे हैं। लोग परेशान हैं। इनका कहना है कि इस क्षेत्र में निगम ने एक भी बड़ी पार्किग नहीं बनाई है। इस क्षेत्र में प्रदेश का सबसे बड़ा गर्ल्स कॉलेज है। तीन नामी निजी स्कूलों समेत पांच स्कूल भी बने हैं। लक्कड़ी मार्केट और लक्कड़ बाजार समेत नगर निगम का व्यावसायिक परिसर भी है। इसके अलावा आईजीएमसी अस्पताल के लिए भी यहीं से वाहनों की आवाजाही होती है। पार्किंग सुविधा न होने से इन संस्थानों के लिए आवाजाही करने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




फाइलों में प्रस्ताव, सड़कों पर कतारें
लक्कड़ बाजार क्षेत्र में सर्कुलर रोड के अलावा ऑकलैंड टनल क्षेत्र, लांगवुड सड़क, कैलस्टन रोड, ऑकलैंड भराड़ी सड़क के किनारे वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। रुल्दुभट्ठा की संपर्क सड़कों के किनारे भी गाड़ियां खड़ी हो रही हैं। इससे एंबुलेंस मार्ग भी बाधित हो रहे हैं। रुल्दुभट्ठा पार्षद सरोज ठाकुर ने कहा कि शांकली में 30 वाहनों के लिए स्टील पार्किंग बननी थी। इसके लिए लोक निर्माण मंत्री ने पैसा देने का वायदा भी किया था, लेकिन आज तक बजट आया न काम शुरू हुआ। भराड़ी पार्षद मीना चौहान ने कहा कि पार्किंग न होने से हजारों लोग परेशान हैं। जमीन न होने से नई पार्किंग नहीं बना पा रहे हैं। टनल के पास एक जगह चिह्नित की है। इसका प्रस्ताव भी बनाया है। उम्मीद है जल्द इसका काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक पार्किंग बन रही, उसमें भी लग गए 3 साल
ऑकलैंड टनल के पास नगर निगम स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब 200 वाहनों के लिए बहुमंजिला पार्किंग बना रहा है। इसका काम शुरू हुए तीन साल से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन पार्किंग है कि तैयार ही नहीं हो रही है। लोक निर्माण विभाग इसका निर्माण कर रहा है। छह करोड़ की लागत से बन रही इस पार्किंग का निर्माण पिछले भाजपा शासित नगर निगम के समय शुरू हुआ था। यह अब तक अधूरा है। अब नए साल में इसे खोलने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article