फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Parking alloted in shimla soon

शहर के लोगों को इसी माह अपने वार्डों में मिलेंगी पार्किंग

Mon, 05 Jul 2021 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Parking alloted in shimla soon
कवर्ड पार्किंग में जगह बुक करवाने के लिए मांगें गए थे आवेदन, अब होगा आवंटन
विज्ञापन

शुल्क जमा करवाने पर पूरे साल के लिए होगी बुकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के कई वार्डों में स्थित नगर निगम की कवर्ड पार्किंग का आवंटन इसी महीने कर दिया जाएगा। इसके लिए शहरवासियों से आवेदन लेने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब निगम प्रशासन इनका आवंटन करने जा रहा है।
शहरभर में करीब एक दर्जन से अधिक पार्किंग ऐसी हैं जिन्हें चलाने के लिए नगर निगम को ठेकेदार नहीं मिल रहे थे। कई बार टेंडर कॉल करने और खुली बोली लगाने के बावजूद ठेकेदार नहीं आए। ऐसे में निगम ने पहले आओ पहले पाओ के आधार पर स्थानीय लोगों से आवेदन मांगे थे। सैकड़ों लोगों ने पार्षद के माध्यम से निगम के पास आवेदन भी कर दिए हैं। अब निगम इनका आवंटन करेगा। छह महीने से लेकर एक साल तक की अवधि के लिए पार्किंग का आवंटन किया जाएगा। पार्किंग मिलने के बाद लोगों को नगर निगम में शुल्क जमा करवाना होगा। इसके बाद निगम उक्त पार्किंग में संबंधित व्यक्ति की गाड़ी का नंबर अंकित कर देगा ताकि उसकी जगह कोई दूसरी गाड़ी पार्क न हो सके। किसी पार्किंग के लिए ज्यादा आवेदन होने पर लॉटरी सिस्टम से आवंटन किया जाएगा। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज ने कहा कि पार्किंग के लिए काफी लोगों ने आवेदन किए हैं। इसी महीने इनका आवंटन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इन पार्किंग का होना है आवंटन
शहर में अमर भवन जाखू, सामुदायिक भवन कैथू, न्यू शिमला सेक्टर दो, अनाडेल में कंधारी निवास के समीप पार्किंग, न्यू शिमला में फौजी ढाबा के पास की पार्किंग, स्टोक पैलेस बैनमोर, जनजातीय भवन ढली, जेसीबी स्कूल न्यू शिमला, रिड़का, अड्डा विला अनाडेल, हाउसिंग बोर्ड कालोनी सांगटी के पास की पार्किंग के लिए आवेदन मांगें गए थे। अब इनका आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed