फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pariksha Pe Charcha: Students of Navodaya School at the highest altitude in the country will communicate with PM

परीक्षा पे चर्चा: देश में सबसे अधिक ऊंचाई पर मौजूद नवोदय स्कूल के विद्यार्थी पीएम से करेंगे संवाद

Wed, 30 Mar 2022 07:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Mar 2022 07:58 PM IST
सार

चीन बॉर्डर से महज 15 किमी दूर समदो बॉर्डर के समीप स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय लरी समुद्रतल से करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। स्कूल में लगभग 200 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। परीक्षा पे चर्चा संस्करण-5 एक अप्रैल को पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Pariksha Pe Charcha: Students of Navodaya School at the highest altitude in the country will communicate with PM
लरी स्कूल में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की तैयारियां। - फोटो : संवाद

विस्तार

देश में सबसे ऊंचाई पर स्थित नवोदय विद्यालय लरी (स्पीति) के विद्यार्थी एक अप्रैल को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद करेंगे। चीन बॉर्डर से महज 15 किमी दूर समदो बॉर्डर के समीप स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय लरी समुद्रतल से करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। स्कूल में लगभग 200 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। परीक्षा पे चर्चा संस्करण-5 एक अप्रैल को पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय लरी में विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक संजय राही ने विद्यार्थियों को तैयारियों के साथ परीक्षा के दौरान आने वाली समस्याओं के कारण होने वाला तनाव कम करने के लिए मार्गदर्शन और सुझाव दिए। विज्ञान अध्यापिका नीमा यंगचेन, पंजाबी अध्यापक अमृतपाल और हिंदी अध्यापक ओमप्रकाश ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के बारे में अपने विचार रखे। कुछ अभिभावकों ने भी बच्चों की हौसलाअफजाई के साथ परीक्षा में तनावमुक्त रहने की तरकीब बताई। 
विज्ञापन


तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली से लाइव होंगे पीएम मोदी
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षकों, विद्यार्थी और अभिभावकों से बातचीत के लिए तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली से लाइव जुड़ेंगे। वरिष्ठ शिक्षक संजय राही ने बताया कि कार्यक्रम देश में परीक्षाओं की शुरुआत में आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में परीक्षा का तनाव दूर करने लिए विद्यार्थी प्रधानमंत्री के टिप्स का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय लरी के विद्यार्थी स्कूल की स्मार्ट लैब से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed