फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Parents of Agniveer who died in Kashmir appeal for probe into son's death

Hamirpur: अग्निवीर निखिल डढवाल की मौत पर परिजनों ने मांगी जांच, राष्ट्रपति-पीएम से न्याय दिलाने का किया आग्रह

Sat, 20 Jul 2024 05:51 PM IST
Krishan Singh एजेंसी/संवाद, हमीरपुर
एजेंसी/संवाद, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Jul 2024 05:51 PM IST
सार

डढवाल के पिता दलेर सिंह ने बताया कि उन्हें फोन पर बताया गया कि उनके बेटे को चोट लगी है और बाद में उसकी मौत हो गई। उन्होंने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मौत के कारणों की जांच करवाने का आग्रह किया। 

विज्ञापन
Parents of Agniveer who died in Kashmir appeal for probe into son's death
बेटे की पार्थिव देह देख बिलखती मां आशा देवी। - फोटो : संवाद

विस्तार

कश्मीर में शहीद हुए अग्निवीर के माता-पिता ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से अपने बेटे की मौत के कारणों की जांच कराने और उन्हें न्याय दिलाने का आग्रह किया है। कश्मीर के अखनूर के टांडा इलाके में तैनात निखिल डढवाल की गुरुवार को मौत हो गई थी। वह अग्निवीरों के पहले बैच से थे और सेना में दो साल पूरे कर चुके थे। पीटीआई से बातचीत में डढवाल के पिता दलेर सिंह ने बताया कि उन्हें फोन पर बताया गया कि उनके बेटे को चोट लगी है और बाद में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


उन्होंने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मौत के कारणों की जांच करवाने का आग्रह किया। सैनिक का पार्थिव शरीर शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में उनके पैतृक गांव लाया गया था और पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मृतक अग्निवीर के परिजनों ने कहा कि सेना की ओर से पहले परिवार को बताया गया था कि वह गंभीर रूप से घायल है, लेकिन बाद में बताया गया कि उसकी मौत हो गई। उनके पिता ने कहा कि न्याय मिलना चाहिए ताकि अग्निवीर जैसी योजना में शामिल होने से कोई न डरे।
विज्ञापन


मृतक सैनिक के भाई ने भी सरकार से मौत की जांच करने और न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा- मौत कैसे हुई? इसका पता लगाया जाना चाहिए।   परिवार को संदेह है कि उनके बेटे की मौत के पीछे कोई रहस्य है जिसकी जांच होनी चाहिए। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने परिवार को भेजे संदेश में कहा कि अग्निवीर निखिल की असामयिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।  डीसी अमरजीत सिंह और एसपी भगत सिंह भी निखिल के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। लेफ्टिनेंट कर्नल वरुण गांधी जो कश्मीर से हमीरपुर तक शव के साथ आए थे, उन्होंने अग्निवीर की मौत के पीछे के कारण के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed