फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Parbhat Pheri in shimla

राधा कृष्ण मंदिर से निकली प्रभात फेरी

Sat, 14 May 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Parbhat Pheri in shimla
गंज से रामायण उठाकर जाखू मंदिर पहुंचाया
विज्ञापन

हनुमान मंदिर जाखू में अखंड पाठ हुआ शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राम सिया राम, सिया राम...भजनों के बीच शनिवार सुबह 6:00 बजे गंज बाजार राधा-कृष्ण मंदिर से प्रभात फेरी हनुमान मंदिर जाखू तक निकाली गई। इस प्रभात फेरी में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शिरकत की।
हनुमान सेवा समिति की ओर से निकाली इस प्रभात फेरी से सुबह के वक्त माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। प्रभात फेरी लोअर बाजार, नाज और रिज से होते हुए सुबह 6:50 बजे जाखू मंदिर पहुंची। इस दौरान हनुमान सेवा समिति के सदस्यों ने रामायण ग्रंथ को सिर पर उठाए रखा। सात बजे मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

मंदिर में अखंड पाठ शुरू हो गया है। यह पाठ रविवार सुबह आठ बजे पूरा होगा। इसके बाद मंदिर में हवन किया जाएगा। इसके बाद हनुमान सेवा समिति रविवार को 29 वां विशाल भंडारा लगाएगी। भंडारा सुबह 10:00 बजे से शुरू हो जाएगा। भंडारे में श्रद्धालुओं को भोजन के अलावा, मालपुड़े, आइसक्रीम, गोलगप्पे, चाट पापड़ी और जलजीरा परोसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed