फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Paralympic silver medalist Nishad kumar calls on Governor and Chief Minister at shimla

राज्यपाल आर्लेकर बोले- इलेक्ट्रॉनिक गैजेट तक सीमित युवा निषाद से लें प्रेरणा

Mon, 06 Sep 2021 07:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Sep 2021 07:28 PM IST
सार

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि निषाद ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा को तो सिद्ध किया ही है साथ में देश के गौरव को भी ऊंचा किया है। उनके पदक की चमक विशेषकर हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए आशा की किरण बनी है। राज्यपाल ने कहा कि आज का युवा बंद कमरे में केवल मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट तक ही सीमित होकर रह गया है।

विज्ञापन
Paralympic silver medalist Nishad kumar calls on Governor and Chief Minister at shimla
एथलीट निषाद कुमार ने राज्यपाल व सीएम से भेंट की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोक्यो पैरा ओलंपिक में सिल्वर मेडल विजेता हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के एथलीट निषाद कुमार ने सोमवार को राज्यपाल और मुख्यमंत्री से परिजनों और कोच नसीम अहमद के साथ मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने निषाद कुमार को हिमाचल का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी और उन्हें सम्मानित किया।  राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि निषाद ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा को तो सिद्ध किया ही है साथ में देश के गौरव को भी ऊंचा किया है। उनके पदक की चमक विशेषकर हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए आशा की किरण बनी है। राज्यपाल ने कहा कि आज का युवा बंद कमरे में केवल मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट तक ही सीमित होकर रह गया है।

विज्ञापन


ऐसे में निषाद की उपलब्धि उनमें नई प्रेरणा का संचार करेगी। कोच नसाीम अहमद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हमें जरूरत केवल प्रतिभाओं की खोज करनी है। निषाद के पिता रशपाल सिंह और माता पुष्पा देवी ने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जताई। बहन कुमारी रमा देवी और भाई पंकज कौंडल ने कहा कि उनका भाई हमेशा से काफी मेहनती रहा है। उन्हें पूरा भरोसा था कि वे पदक जीतकर आएगा।  उधर, मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उन्हें हर संभव सहायता और सहयोग प्रदान करेगी। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, खेल एवं युवा सेवाएं सचिव एसएस गुलेरिया भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed