फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Paragliding World Cup: America's Austin Coke leads on the first day, four Indian pilots in top ten

पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप: पहले दिन अमेरिका के ऑस्टिन कोक को बढ़त, भारत के चार पायलट टॉप टेन में

Mon, 04 Nov 2024 10:26 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Nov 2024 10:26 AM IST
सार

  पहले दिन प्रतिभागियों को एरियल डिस्टेंस के हिसाब से 68 किलोमीटर और लोकेशन के हिसाब से 93 किलोमीटर का डिस्टेंस दिया गया।

विज्ञापन
Paragliding World Cup: America's Austin Coke leads on the first day, four Indian pilots in top ten
पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप - फोटो : संवाद

विस्तार

 अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग में चल रही पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के दूसरे दिन यूएसए के ऑस्टिन कोक ने सबसे पहले 68 किलोमीटर का एरियल डिस्टेंस का टास्क पूरा किया। उनके बाद पोलैंड के डोमिनिक और तीसरे स्थान पर पहुंचने वाले हंगरी के बैंस हलस रहे। पहले दिन प्रतिभागियों को एरियल डिस्टेंस के हिसाब से 68 किलोमीटर और लोकेशन के हिसाब से 93 किलोमीटर का डिस्टेंस दिया गया।

विज्ञापन


प्रतिभागियों को बिलिंग से संसाल तक पांच किलोमीटर का, संसाल से घटासनी तक 11 किलोमीटर, घटासनी से कंडबाड़ी का 26 किलोमीटर, कंडबाड़ी से चेना पास का 25 किलोमीटर, चेना पास से अहजू का पांच किलोमीटर और अहजू से लैंडिंग साइट का तीन किलोमीटर का लक्ष्य दिया गया। 
विज्ञापन


  23 देशों के 72 प्रतिभागियों ने विंडो ओपन होने के बाद बिलिंग के टेक ऑफ से उड़ान भरी। भारत के अमित कुमार, अरविंद पॉल, पप्पू राम और रंजीत सिंह ने भी टॉप-10 में जगह बनाई। महिला वर्ग में पोलैंड की जॉन कॉट 724 अंक के साथ पहले, ब्राजील की मरीना ओलेक्सिन 372 अंक के साथ दूसरे और जर्मनी की दरिया एलतेकलव 370 अंक के साथ तीसरे स्थान पर चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed