{"_id":"5df0a28b8ebc3e87f54a2829","slug":"paragliding-s-pre-world-cup-will-be-held-in-bir-billing-in-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल में बीड़ बिलिंग में होगा पैराग्लाइडिंग का प्री-वर्ल्ड कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल में बीड़ बिलिंग में होगा पैराग्लाइडिंग का प्री-वर्ल्ड कप
Wed, 11 Dec 2019 01:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 11 Dec 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व विख्यात बीड़ बिलिंग की वादियों में एक बार फिर पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता होगी। अगले साल अप्रैल में बीड़ बिलिंग में प्री-वर्ल्ड कप पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता होगी। अटल बिहारी वाजेपयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली और पर्यटन विभाग की ओर से करवाए जाने वाले प्रतियोगिता में 100 पायलट हिस्सा लेंगे। इसके अलावा नेशनल ओपन पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता भी इसी दौरान होगी।
विज्ञापन
प्री वर्ल्ड कप के लिए जल्द ही तिथियों की घोषणा की जाएगी। साहसिक खेल पैराग्लाइडिंग के लिए हिमाचल की नदियां व पहाड़ उपयुक्त माने जाते हैं। प्रदेश में साहसिक गतिविधियों के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देने के मकसद से यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है। पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप पांच दिन तक चलेगा। इसमें एक दिन रिजर्व रहेगा।
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजेपयी पर्वतारोहन संस्थान मनाली के निदेशक कर्नल नीरज राणा ने कहा कि पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप में करीब 19 देशों के पायलट भाग लेंगे। इसमें महिला और पुरूष पायलट होंगे और दोनों वर्ग के लिए अलग-अलग मुकाबले होंगे। हर पायलट को पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप के तीन टॉस्क में भाग लेना होगा। पहला टास्क क्रॉस कंट्री होगा। जबकि दूसरा प्वाइंट टू प्वाइंट और तीसरा टास्क स्पीड होगा। तीनों के अंकों को मिलाकर विजेता पायलटों के नामों की घोषणा होगी।
विज्ञापन
250 यूरो होगी ऑनलाइन पंजीकरण फीस
पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए पायलट को ऑनलाइन पंजीकरण होगा। इसके लिए प्रत्येक खिलाड़ी को 250 यूरो की राशि पैराग्लाइडिंग फेडरेशन के खाते में जमा करनी होगी। इसके बाद ही पायलट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मान्य होगा।