{"_id":"6511886729310bbcd90b7a44","slug":"paragliding-pre-world-cup-till-now-159-pilots-from-28-countries-have-applied-paragliding-pre-world-cup-pre-w-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप: अब तक 28 देशों के 159 पायलटों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप: अब तक 28 देशों के 159 पायलटों ने किया आवेदन
Tue, 26 Sep 2023 09:54 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 26 Sep 2023 09:54 AM IST
सार
26 अक्तूबर को शुरू होने वाली प्रतियोगिता के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग बिलिंग घाटी
- फोटो : संवाद
विस्तार
बीड़ बिलिंग में अगले महीने होने वाले एक्स सी पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप की आधिकारिक वेबसाइट एवं प्रोमो की लॉन्चिंग मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ओकओवर में की। उनके साथ बैजनाथ के विधायक एवं संसदीय सचिव किशोरी लाल, बिलिंग पैराग्लाइडिंग संगठन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, रविंद्र बिट्टू, चमेल सिंह, अंकित सूद, सलभ अवस्थी, विकास राणा, सुरेश ठाकुर और परवीन आदि मौजूद रहे। बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन और हिमाचल पर्यटन निगम की ओर से 26 अक्तूबर से 2 नवंबर तक एक्स सी पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए अब तक 28 देशों के 159 प्रतिभागी आवेदन कर चुके हैं। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फ्रांस स्वीडन, जर्मनी, चीन, दक्षिण अफ्रीका, बेल्जियम, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, कजाकिस्तान, नार्वे, नेपाल, वियतनाम, चेक रिपब्लिक, बुल्गारिया और कनाडा के साथ-साथ भारतीय सेना के पायलट भी भाग लेंगे। 26 अक्तूबर को शुरू होने वाली प्रतियोगिता के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए पैराग्लाइडिंग की सर्वोच्च संस्था एफएआई, पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप एसोसिएशन और एरो क्लब इंडिया से स्वीकृति मिली है और प्रतियोगिता के दौरान किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रेस्क्यू टीमों के साथ आर्मी एडवेंचर विंग और इंडियन एयर फोर्स एडवेंचर विंग के दो हेलीकॉप्टर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन