{"_id":"653fb2814b3103f14b0fae53","slug":"paragliding-in-bir-billing-poland-missing-paragliding-pilot-body-not-found-on-eighth-day-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paragliding: पॉलैंड के फ्री फ्लायर पायलट का नहीं निकाला जा सका शव, अब सेना से उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paragliding: पॉलैंड के फ्री फ्लायर पायलट का नहीं निकाला जा सका शव, अब सेना से उम्मीद
Mon, 30 Oct 2023 07:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 30 Oct 2023 07:12 PM IST
सार
त्रियुंड के ऊपर स्थित इन पहाड़ियों में बर्फ होने के कारण माइनस डिग्री तापमान है और इस स्थान पर पहुंचना बहुत कठिन है।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलिंग से आठ दिन पहले सोमवार को फ्री फ्लायर के तौर पर उड़ान भरने वाले पॉलैंड के 70 वर्षीय पायलट कुलाविक के शव को सोमवार को भी गहरी खाई से नहीं निकाला जा सका। रविवार को पहाड़ियों पर छोड़े रेस्क्यू टीम के सदस्यों को भी वापस बुला लिया है, क्योंकि शव बहुत ही गहराई में है।
विज्ञापन
अब शव को निकालने के लिए भारतीय सेना की मदद ली जाएगी। उल्लेखनीय है कि पॉलैंड के पायलट ने बीते सोमवार को बिलिंग से उड़ान भरी थी और धर्मशाला जाते समय रास्ता भटकने के कारण से त्रियुंड की ऊपर की पहाड़ियों पर गिर गया था। त्रियुंड के ऊपर स्थित इन पहाड़ियों में बर्फ होने के कारण माइनस डिग्री तापमान है और इस स्थान पर पहुंचना बहुत कठिन है।
विज्ञापन
रविवार को बचाव दल के दो युवकों को इस स्थान पर उतारा गया था और सोमवार को इन दो युवकों को लिफ्ट कर लिया गया। बताया जा रहा है कि इस स्थान पर नीचे से जाने के लिए किसी भी प्रकार का कोई रास्ता नहीं है और 12000 फीट पर स्थित जगह पर बर्फबारी और मौसम अनुकूल नहीं है।
विज्ञापन
अब तक निजी कंपनी के दो हेलीकॉप्टरों के अतिरिक्त वायु सेना और एनडीआरएफ की टीम का भी सहयोग लिया गया है, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। अब भारतीय सेना की मदद से शव को बाहर लाने का प्रयास किया जाएगा। एडीएम रोहित राठौर ने बताया कि पायलट तक पहुंचाने के प्रयास किया जा रहे हैं।