फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Paragliding: Competition for pilots of all three forces will be held in Bir Billing Valley himachal

Paragliding: विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में होगी तीनों सेना के पायलटों की प्रतियोगिता

Tue, 13 Sep 2022 11:49 AM IST
Krishan Singh राजकुमार सूद, बैजनाथ (कांगड़ा)
राजकुमार सूद, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Sep 2022 11:49 AM IST
विज्ञापन
सार
थल, वायु और जल सेना के पायलट 27 सितंबर के बाद अभ्यास शुरू करेंगे और अक्तूबर  के अंत में चार दिवसीय प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता के समापन पर सेना के बड़े अधिकारी के मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने की उम्मीद है।
loader
Paragliding: Competition for pilots of all three forces will be held in Bir Billing Valley himachal
बीड़ बिलिंग घाटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश की बीड़ बिलिंग घाटी में अक्टूबर में भारत की तीनों सेनाओं के पायलटों के बीच पैराग्लाइडिंग की बड़ी प्रतियोगिता होगी। थल, वायु और जल सेना के पायलट 27 सितंबर के बाद अभ्यास शुरू करेंगे और अक्तूबर के अंत में चार दिवसीय प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता के समापन पर सेना के बड़े अधिकारी के मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने की उम्मीद है। पिछले चार वर्षों के दौरान घाटी में एक भी बड़ी प्रतियोगिता नहीं हो सकी है। इस वर्ष भी चुनावी आचार संहिता के कारण प्रतियोगिता की उम्मीद कम नजर आ रही है। ऐसे में भारतीय सेना की ओर से प्रतियोगिता करवाए जाना घाटी के लिए एक सुखद समाचार है।



भारतीय सेना के पायलट पूर्व में भी घाटी में अभ्यास करते आए हैं और चार वर्ष पूर्व सेना की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुका है। 16 सितंबर से पैराग्लाइडिंग पर रोक हटने पर उड़ानों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। पिछले दो वर्षों में करोना के कारण अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडर पायलटों की उपस्थिति न के बराबर रही है। इस वर्ष बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय पायलटों के घाटी में दस्तक देने की उम्मीद है। प्रत्येक वर्ष अक्टूबर और नवंबर माह में एक दर्जन देशों के पायलट उड़ानों के लिए घाटी में दस्तक देते आए हैं। एसडीएम सलीम आजम ने बताया कि भारतीय सेना के पायलट ने सितंबर माह में अभ्यास उड़ाने भरने के लिए आवेदन किया है।


बिलिंग घाटी को देखने और यहां पैराग्लाइडिंग करने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। विभिन्न राज्यों के शैक्षणिक स्थानों से भी बच्चे इस जगह का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। बीड़ पैराग्लाइडिंग की टेक ऑफ साइट और बिलिंग लैंडिंग साइट है। बीड़, कांगड़ा जिले के पालमपुर से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं, बिलिंग की दूरी बीड़ से करीब 14 किलोमीटर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed