{"_id":"6324759183357d1070568f0c","slug":"paragliding-activities-started-in-solangnala-after-two-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paragliding: सोलंगनाला की वादियों में पैराग्लाइडिंग, दो माह बाद फिर शुरू हुआ रोमांच का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paragliding: सोलंगनाला की वादियों में पैराग्लाइडिंग, दो माह बाद फिर शुरू हुआ रोमांच का खेल
Fri, 16 Sep 2022 07:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 16 Sep 2022 07:16 PM IST
सार
दो महीने के बाद साहसिक गतिविधियों पर लगा प्रतिबंध हट गया है। शुक्रवार से जिले के साहसिक पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए।
विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाते सैलानी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगभग दो महीने के बाद मनाली की सोलंगनाला की वादियों में रोमांच का खेल शुरू हो गया है। बरसात के सीजन में प्रतिबंधित की गई पैराग्लाइडिंग समेत कई साहसिक गतिविधियां शुक्रवार से शुरू हो गईं। अब साहसिक गतिविधियों से जुड़ी विभिन्न साइटों पर रौनक लौट गई है। रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग के लिए पर्यटक साइटों में पहुंचने शुरू हो गए हैं। ऐसे में पर्यटन स्थलों में रौनक लौट आई है।
विज्ञापन
दो महीने के बाद साहसिक गतिविधियों पर लगा प्रतिबंध हट गया है। शुक्रवार से जिले के साहसिक पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए। हालांकि, फिलहाल सैलानियों की अधिक संख्या नहीं जुट पाई है, लेकिन आने वाले दिनों में सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है। गौरतलब है कि जिला में 15 जुलाई से 15 सितंबर तक बरसात का मौसम देखते हुए साहसिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जाता है। शुक्रवार से जिले की विभिन्न साइटों पर रिवर राफ्टिंग करने के लिए काफी संख्या में सैलानी पहुंचे।
विज्ञापन
सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग का लुत्फ लेने के लिए सैलानियों का जमघट लगा। मनाली के विभिन्न स्थलों पर रिवर क्रॉसिंग का खेल भी शुरू हो गया है। पिछले एक सप्ताह से मनाली में पर्यटकों की संख्या में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। जिला पर्यटन अधिकारी सुनैना शर्मा ने कहा कि 15 सितंबर के बाद साहसिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। पर्यटन कारोबारियों को तय नियमों के अनुसार साहसिक गतिविधियां करवानी होंगी।
विज्ञापन