{"_id":"647f4ded6b3eb7f0fd079b16","slug":"paraglider-crash-in-dobhi-paragliding-site-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: डोभी पैराग्लाइडिंग साइट में उड़ान भरते ही पैराग्लाइडर क्रैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: डोभी पैराग्लाइडिंग साइट में उड़ान भरते ही पैराग्लाइडर क्रैश
Tue, 06 Jun 2023 08:47 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 06 Jun 2023 08:47 PM IST
सार
प्रदेश के कुल्लू जिले की ऊझी घाटी के तहत आने वाली डोभी पैराग्लाइडिंग साइट में उड़ान भरते ही पैराग्लाइडर क्रैश हो गया। हादसे में पायलट सहित एक पर्यटक को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की ऊझी घाटी के तहत आने वाली डोभी पैराग्लाइडिंग साइट में उड़ान भरते ही पैराग्लाइडर क्रैश हो गया। हादसे में पायलट सहित एक पर्यटक को चोटें आई हैं। इनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक पतलीकूहल थाने के तहत आने वाली डोभी पैराग्लाडिंग साइट में मंगलवार दोपहर बाद करीब 2:30 बजे पायलट ने उड़ान भरी। उड़ान भरने के बाद अचानक पैराग्लाइड क्रैश होकर जमीन पर गिर गया। हादसे में पायलट अमित ठाकुर (21) निवासी मयाड़ीगला, डाकघर रठीयार, जिला चंबा को पांव में चोट आई हैं।
विज्ञापन
जबकि, पर्यटक प्रणव 31, पुत्र प्रकाश निवासी हाउस नंबर 13-102 आरएनएस, शांति निवास बंगलूरू की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए भुंतर के निजी अस्पताल में ले जाया गया है, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एक दिन पहले कुल्लू की पीज साइट से भी एक पैराग्लाइडर अंधड़ के चलते रास्ता भटक गया था और पायलट ने गांधीनगर में एक बगीचे में आपात लैंडिंग की थी। जिला कुल्लू में लगातार पैराग्लाइडिंग के हादसे सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन