फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Paper leak case: Suspended senior assistant Uma's niece had also passed the exam, SIT made another disclosure

पेपर लीक मामला: निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा की भांजी ने भी उत्तीर्ण की थी परीक्षा, एसआईटी ने किया एक और खुलासा

Fri, 14 Apr 2023 12:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Apr 2023 12:44 PM IST
सार

उमा की बड़ी बहन की बेटी ममता उर्फ सोनिया ने भंग चयन आयोग के माध्यम से आयोजित पोस्ट कोड 939 की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की हुई है। एसआईटी ने महिला अभ्यर्थी को विजिलेंस थाना हमीरपुर में पूछताछ के लिए तलब किया है।

विज्ञापन
Paper leak case: Suspended senior assistant Uma's niece had also passed the exam, SIT made another disclosure
कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पेपर लीक मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने एक और खुलासा किया है। नए खुलासे में भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद की भांजी की परीक्षा भी संदेह के दायरे में है। उमा की बड़ी बहन की बेटी ममता उर्फ सोनिया ने भंग चयन आयोग के माध्यम से आयोजित पोस्ट कोड 939 की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की हुई है। एसआईटी ने महिला अभ्यर्थी को विजिलेंस थाना हमीरपुर में पूछताछ के लिए तलब किया है।

विज्ञापन


मामले में मुख्य आरोपी है  उमा आजाद

पेपर लीक मामले में मुख्य सरगना उमा आजाद है। एसआईटी ने 23 दिसंबर 2022 को पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी पेपर लीक का पर्दाफाश कर उमा आजाद समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अभी तक छह विभिन्न पोस्ट कोड के तहत छह अलग-अलग एफआईआर में कुल सोलह लोगों को नामजद किया है जिसमें से चार लोग जमानत पर रिहा हो चुके हैं। शेष बारह आरोपी अभी तक न्यायिक हिरासत में हैं।

विज्ञापन

 

इन आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी
पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी भर्ती परीक्षा मामले में दो चपरासी, चपरासी का बेटा और भतीजे समेत कुल चार आरोपियों, पोस्ट कोड 1003 कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती मामले में गिरफ्तार दलाल सोहन लाल, पोस्ट कोड 819 ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती मामले में आरोपी रवि कुमार, पोस्ट कोड 980 कला अध्यापक मामले में गिरफ्तार सुनीता देवी की न्यायिक हिरासत गुरुवार को खत्म होने पर एसआईटी ने इन सातों आरोपियों को फिर से हमीरपुर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने इन सभी सात आरोपियों की 26 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal Cabinet Decisions: प्रवक्ताओं के 530 पदों को भरने की मंजूरी, जानें कैबिनेट के बड़े फैसले
 

इनकी सुनवाई टली
मुख्य आरोपी उमा आजाद और दलाल संजीव कुमार की जमानत अर्जी पर गुरुवार को न्यायालय में होने वाली सुनवाई टल गई है। अब जमानत अर्जी पर 17 अप्रैल को सुनवाई होगी। पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी भर्ती परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट्स से छेड़छाड़ के आरोपी चपरासी मदन लाल, उसके बेटे विशाल और भतीजे दिनेश कुमार ने भी अपने अधिवक्ता के माध्यम से जिला सत्र न्यायालय हमीरपुर में जमानत के लिए अर्जी लगाई थी, जिस पर बुधवार को सुनवाई नहीं हो पाई। अब इस मामले में भी 17 अप्रैल को सुनवाई होगी। एएसपी विजिलेंस रेणू शर्मा ने कहा कि निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद की भांजी ने भी जेओए आईटी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उमा और संजीव की जमानत अर्जी पर अब 17 अप्रैल को सुनवाई होगी। सात अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत अदालत ने 26 अप्रैल तक बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed