{"_id":"6435701edda4abd8d8090596","slug":"paper-leak-case-peon-son-and-nephew-applied-for-bail-in-the-court-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paper Leak Case: चपरासी, बेटे और भतीजे ने जमानत के लिए दी न्यायालय में अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paper Leak Case: चपरासी, बेटे और भतीजे ने जमानत के लिए दी न्यायालय में अर्जी
Tue, 11 Apr 2023 08:06 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Apr 2023 08:06 PM IST
सार
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के चपरासी मदन लाल, उसके बेटे विशाल चौधरी और भतीजे दिनेश कुमार ने जमानत के लिए जिला सत्र न्यायालय हमीरपुर में अर्जी दी है, जिस पर बुधवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के चपरासी मदन लाल, उसके बेटे विशाल चौधरी और भतीजे दिनेश कुमार ने जमानत के लिए जिला सत्र न्यायालय हमीरपुर में अर्जी दी है, जिस पर बुधवार को सुनवाई होगी। यह तीनों आरोपी पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी भर्ती परीक्षा की ओएमआर शीट्स से छेड़छाड़ कर परीक्षा उत्तीर्ण करने के मामले में दर्ज एफआईआर में शामिल हैं। वहीं जेओए आईटी पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी उमा आजाद और दलाल संजीव कुमार की जमानत अर्जी पर भी 13 अप्रैल को न्यायालय में सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विभिन्न मामलों में नामजद आरोपी दलाल सोहन लाल, चपरासी किशोरी लाल, मदन लाल, विशाल चौधरी, दिनेश कुमार, कला अध्यापक मामले में आरोपी अभ्यर्थी सुनीता देवी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती मामले में आरोपी रवि कुमार समेत सात आरोपियों की न्यायिक हिरासत 13 अप्रैल को खत्म हो रही है। इन सभी आरोपियों को फिर से हमीरपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा। अभी तक पांच विभिन्न एफआईआर में 12 आरोपी न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। जबकि चार आरोपी जमानत पर रिहा हो चुके हैं। उधर, एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने बताया कि पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी भर्ती परीक्षा मामले में तीन आरोपियों की जमानत पर बुधवार को हमीरपुर न्यायालय में सुनवाई होगी।
विज्ञापन