{"_id":"6464fb6316b854a4460771c4","slug":"paper-leak-case-judicial-custody-of-accused-brother-sister-now-extended-till-may-30-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक मामला: आरोपी भाई-बहन की न्यायिक हिरासत अब 30 मई तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर लीक मामला: आरोपी भाई-बहन की न्यायिक हिरासत अब 30 मई तक बढ़ी
Wed, 17 May 2023 09:36 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 17 May 2023 09:36 PM IST
सार
जेओए आईटी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी भाई-बहन की न्यायिक हिरासत खत्म होने पर बुधवार को फिर से दोनों को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक मामला(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी भाई-बहन की न्यायिक हिरासत खत्म होने पर बुधवार को फिर से दोनों को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को 30 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी नीतू और गोपाल को एसआईटी ने पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में 28 अप्रैल को हमीरपुर वार्ड नंबर सात स्थित घर से गिरफ्तार किया था। नीतू ने भंग हो चुके कर्मचारी चयन आयोग की निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद और उसके बेटे निखिल आजाद से जेओए आईटी का पेपर हासिल कर अपने भाई गोपाल को उपलब्ध करवाया था।
विज्ञापन
जिसके चलते गोपाल ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया। एसआईटी की ओर से की गई जांच में इसकी पुष्टि हुई। इसके बाद एसआईटी ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार किया। वर्तमान में दोनों आरोपी भाई-बहन न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। दोनों ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी भी दी है। इस पर अब 23 मई को सुनवाई होनी है। तब तक दोनों न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे। वहीं, अभी तक सचिवालय क्लर्क भर्ती पेपर लीक मामले में न तो जांच अधिकारी नियुक्ति हुए हैं और न ही इस मामले में किसी अन्य की गिरफ्तारी हो पाई है। वहीं, आरोपी संजीव कुमार, निखिल आजाद और नीरज कुमार के आवाज के सैंपल भी एफएसएल लैब मंडी में लिए गए थे, जिसकी अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई संभव हो पाएगी। उधर, एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने कहा कि पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी भाई-बहन की न्यायिक हिरासत 30 मई तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन