फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Paper leak case: Former secretary's driver can be arrested anytime

पेपर लीक मामला: पूर्व सचिव के चालक की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी, एसआईटी ने की तैयारी

Wed, 07 Jun 2023 11:24 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Jun 2023 11:24 AM IST
सार

एसआईटी ने करीब पांच माह की लंबी जांच पड़ताल के बाद चालक को पोस्ट कोड 817 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में नामजद किया है।

विज्ञापन
Paper leak case: Former secretary's driver can be arrested anytime
कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर के बाद अब उसके ड्राइवर की गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी ने जाल बिछा दिया है। पूर्व सचिव शुरू से एसआईटी के निशाने पर रहा है। हर बार वह अपने गुनाह को छिपाने का प्रयास करता रहा। यही वजह है कि बिना मामला दर्ज हुए ही वह एक बार प्रदेश उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगा चुका था। इस बार उसका एसआईटी से बचना मुश्किल है। एसआईटी ने करीब पांच माह की लंबी जांच पड़ताल के बाद चालक को पोस्ट कोड 817 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में नामजद किया है। एसआईटी के पास पुख्ता सबूत हैं कि वाहन चालक की पेपर लीक मामले में पूरी भूमिका रही है। यह वाहन चालक जेओए आईटी भर्ती में खुद भी अभ्यर्थी रहा है।

विज्ञापन


सोमवार को एसआईटी ने पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर, उसके वाहन चालक, निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद, दो चपरासियों मदन लाल और किशोरी लाल और दलाल संजीव कुमार समेत चार अभ्यर्थियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब इस मामले में जांच अधिकारी की नियुक्ति करने के बाद अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि उमा आजाद, दलाल संजीव कुमार और दोनों चपरासी न्यायिक हिरासत में हैं। लेकिन बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने की तैयारी शुरू हो गई है। उधर, एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने कहा कि पोस्ट कोड 817 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में जल्द ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed