{"_id":"63bc41d70e8bd87d43711b8f","slug":"panjab-university-won-silver-under-the-captaincy-of-sirmour-s-shweta","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर की श्वेता की कप्तानी में पंजाब विश्वविद्यालय ने जीता रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर की श्वेता की कप्तानी में पंजाब विश्वविद्यालय ने जीता रजत
Mon, 09 Jan 2023 10:03 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 09 Jan 2023 10:03 PM IST
सार
सिरमौर जिले के राजगढ़ उपमंडल की चंबीधार क्षेत्र की श्वेता ठाकुर के नेतृत्व में वॉलीबाल की आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में पंजाब विवि पटियाला की टीम ने रजत पदक हासिल किया है।
विज्ञापन
श्वेता की कप्तानी में पंजाब विश्वविद्यालय ने जीता रजत
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ उपमंडल की चंबीधार क्षेत्र की श्वेता ठाकुर के नेतृत्व में वॉलीबाल की आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में पंजाब विवि पटियाला की टीम ने रजत पदक हासिल किया है। श्वेता ठाकुर को पटियाला विवि की वॉलीबाल टीम की कप्तानी का अवसर मिला। श्वेता ठाकुर पटियाला यूनिवर्सिटी से बीएड कर रही हैं। इससे पहले भी वह आल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में दो बार कांस्य पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा भी श्वेता ठाकुर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भी रजत पदक हासिल किया है। वह पिछले सात वर्षों से लगातार सीनियर नेशनल खेल रही हैं। श्वेता ने उपलब्धि का श्रेय कोच रचना धोटा और मैनेजर पूनम धोटा और परिजनों को दिया।
विज्ञापन
जूनियर हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम रवाना
वहीं, राजस्थान के डीडवाना में 11 से 15 जनवरी तक होने वाली 44वीं राष्ट्रीय जूनियर गर्ल्स हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम रवाना हो गई है। खिलाड़ियों के लिए सुंदरनगर में प्रशिक्षण शिविर के समापन पर सोमवार को निदेशक तकनीकी शिक्षा विवेक चंदेल मौजूद रहे। एसोसिएशन के संयुक्त सचिव दीपक अंगारा, हैंडबाल कोच अशोक कुमार और लोकेश शर्मा भी मौजूद रहे। कोच अशोक कुमार ने बताया प्रतियोगिता के लिए सुंदरनगर में 2 से 9 जनवरी तक कैंप लगाया गया। टीम की कैप्टन जाग्रति और वाइस कैप्टन मानसी हैं। इसके अलावा मंडी से अवंतिका, अंजली, दीक्षा और मन्नत, बिलासपुर से आंचल, काजल, निकिता, शिक्षा, ऊना से संपदा, खुशबू, ब्रिंदा, कुल्लू से सपना, शिमला से स्वीटी और कांगड़ा से वैशाली शामिल है।
विज्ञापन