फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Panic in the people due to blast of supersonic jet practice

सुपरसोनिक जेट के अभ्यास में धमाकों से लोगों में दहशत

Fri, 21 Sep 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी) Updated Fri, 21 Sep 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
Panic in the people due to blast of supersonic jet practice

हिमाचल में भारतीय वायुसेना के सुपरसोनिक जेट के अभ्यास और एयर पेट्रोलिंग के दौरान धमाकों से दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने पहले लड़ाकू विमान उड़ते देखे जिसके बाद जोरदार धमाके सुने। सहमे लोगाें ने जिला प्रशासन को सूचना दी।

विज्ञापन


प्रशासन के संपर्क करने पर वायुसेना ने अभ्यास और एयर पेट्रोलिंग की पुष्टि की। दरअसल, सुपरसोनिक जेट विमान की उड़ान पिछले दो दिन से हो रही है। हिमाचल के कुछ हिस्सों के ऊपर से गुजरते समय विमान प्रेशर रिलीज करता है, जिससे जोरदार धमाके की आवाज सुनाई देती है।
विज्ञापन


इसी आवाज से लोग सहम गए। मुरारी माता मंदिर मुरारीधार और लेदा के आसपास कुछ लोगों ने आसमान में लड़ाकू विमान उड़ते देखे थे। उपमंडलाधिकारी राहुल चौहान ने बताया कि दो दिन धमाकों की आवाज सुनाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग भी सहम गए थे। जिला आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के माध्यम से पता करने पर वीरवार को मालूम पड़ा कि आदमपुर एयर फोर्स स्टेशन के फाइटर जेट सुंदरनगर में आसमान से गुजरे थे। उड़ते समय जेट की आवाज होना स्वाभाविक है। इसमें डरने की कोई बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed