Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Panic in Lower Bazaar due to sparks from firecrackers

Shimla News: लोअर बाजार में पटाखे की चिंगारी से हड़कंप

Tue, 10 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Panic in Lower Bazaar due to sparks from firecrackers
स्वास्थ्य केंद्र के पास चलाए थे पटाखे
विज्ञापन

दुकान की छत पर अटक गई थी आतिशबाजी

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के लोअर बाजार में देर रात कुछ शरारती तत्वों ने अचानक सड़क पर पटाखे और आतिशबाजी चलाना शुरू कर दिया। इस दौरान एक आतिशबाजी पंसारी चौक के पास स्वास्थ्य केंद्र के पास बनी दुकान की छत पर अटक गई। इससे चिंगारियां निकलने लगी।आग लगने के डर से यहां बनी कई दुकानों के कारोबारी बाहर सड़क की ओर भागे।


पटाखे चलाने वाले यहां से भाग गए। छत पर फंसी आतिशबाजी से काफी देर तक चिंगारियां उठती रही जिससे हड़कंप मच गया। हालांकि कुछ देर बाद यह बुझ गई जिससे कारोबारियों ने राहत की सांस ली। घटना रात करीब 9:00 बजे की है। स्थानीय कारोबारी करनैल सिंह ने बताया कि रात के समय ज्यादातर दुकानदार दुकानें बंद करने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान अचानक कुछ युवकों ने सड़क के बीच में पटाखे चलाने शुरू कर दिए। एक आतिशबाजी साथ लगती दुकान की छत पर अटक गई। गनीमत रही कि यह थोड़ी देर में बुझ गई जिससे आगजनी की बड़ी घटना टल गई। बाजार में आगजनी के अंदेशे को देखते हुए यहां पटाखे चलाने पर भी पाबंदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article