फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Panel's survey of potential Lok Sabha candidates again, Congress will finalize one name

Himachal: पैनल के संभावित लोकसभा प्रत्याशियों का फिर सर्वे, एक नाम फाइनल करेगी कांग्रेस

Thu, 21 Mar 2024 10:48 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Mar 2024 10:48 AM IST
सार

पूर्व रेल राज्य मंत्री भक्त चरणदास की अध्यक्षता में हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में सर्वे में टॉप करने वालों को टिकट देने पर सहमति बनी। 

विज्ञापन
Panel's survey of potential Lok Sabha candidates again, Congress will finalize one name
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा प्रत्याशी तय करने के लिए कांग्रेस फिर से सर्वे करवाएगी। दिल्ली में पूर्व रेल राज्य मंत्री भक्त चरणदास की अध्यक्षता में हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में सर्वे में टॉप करने वालों को टिकट देने पर सहमति बनी। प्रदेश में आखिरी चरण में लोकसभा चुनाव होने के चलते हिमाचल कांग्रेस ने अभी और मंथन करने का फैसला लिया है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल भी मौजूद रहे। उधर, विधानसभा के छह उपचुनावों के लिए प्रत्याशी तय करने को लेकर आगामी दिनों में कांग्रेस मंथन शुरू करेगी। इससे पहले लोकसभा प्रत्याशी चुने जाएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया कि मंगलवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कांगड़ा, शिमला, मंडी और हमीरपुर संसदीय सीट से संभावित प्रत्याशियों को लेकर विस्तार से मंथन हुआ। प्रदेश कांग्रेस की चुनाव समिति से शाॅर्टलिस्ट किए गए संभावित प्रत्याशियों के नाम बैठक में रखे गए। बैठक में फैसला लिया गया कि शाॅर्टलिस्ट किए गए नामों को लेकर फील्ड से सर्वे करवाया जाए। सर्वे में जो पहले नंबर पर रहेंगे, उन्हें टिकट देने की केंद्रीय चुनाव समिति से सिफारिश की जाए। मुख्यमंत्री सुक्खू ने बैठक में कहा कि हिमाचल प्रदेश का चुनाव अंतिम चरण में है। ऐसे में प्रत्याशियों को लेकर कुछ समय और मंथन कर लेते हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में जो नई राजनीतिक परिस्थिति पैदा हुई है, उस पर विचार के बाद ही अब प्रत्याशियों को तय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed