{"_id":"627bf06509cd612758651229","slug":"pandit-sukhram-demise-crowds-gathered-for-the-last-glimpse-supporters-raised-slogans-of-sukhram-amar-rahe-kept-consoling-son-anil","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, समर्थकों ने लगाए सुखराम अमर रहे के नारे, बेटे अनिल को बंधाते रहे ढांढस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, समर्थकों ने लगाए सुखराम अमर रहे के नारे, बेटे अनिल को बंधाते रहे ढांढस
Wed, 11 May 2022 10:50 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 May 2022 10:50 PM IST
सार
दिवंगत पंडित सुखराम की पार्थिव देह को लेकर एंबुलेंस शाम साढ़े पांच बजे हिमाचल प्रदेश के मंडी के प्रवेशद्वार सलापड़ पर पहुंची। जहां पूर्व सीपीएस सोहन लाल के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता ने श्रद्धांजलि दी। इ
विज्ञापन
पंडित सुखराम के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री दिवंगत पंडित सुखराम की पार्थिव देह को लेकर एंबुलेंस शाम साढ़े पांच बजे हिमाचल प्रदेश के मंडी के प्रवेशद्वार सलापड़ पर पहुंची। जहां पूर्व सीपीएस सोहन लाल के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पंडित सुखराम अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा पंडित सुखराम का नाम रहेगा के नारे लगे। पोते आश्रय शर्मा गाड़ी से रोते हुए निकले और लोगों से बातचीत की। पूर्व सीपीएस सोहन लाल ने उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
एंबुलेंस 6 बजे सुंदरगनर, 6:10 मिनट पर धनोटू पहुंची। इसके बाद 6:30 मिनट पर नेरचौक पहुंची। इस दौरान थोड़ी-थोड़ी देर के लिए पंडित सुखराम की पार्थिव देह श्रद्धांजलि के लिए रखी गई और मंडी तक समर्थको ने श्रद्धांजलि दी। रात करीब 7:10 बजे पार्थिव देह बाड़ीगुमाणू स्थित अनिल शर्मा के नए घर पहुंचाई गई। इस दौरान अंतिम दर्शनों के लिए भीड़ उमड़ी रही। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक विक्रमादित्य सिंह समेत कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद रहे। पार्थिव देह को देख अनिल शर्मा की आंखों से आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन