फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   panchayats election in himachal sirmour gets top position.

पंचायत चुनाव में खूब बरसे वोट, सिरमौर अव्वल

Wed, 06 Jan 2016 10:02 AM IST
Updated Wed, 06 Jan 2016 10:02 AM IST
विज्ञापन
panchayats election in himachal sirmour gets top position.

हिमाचल में तीन दौर के पंचायत चुनाव में इस बार बंपर वोटिंग हुई है। प्रदेश का सिरमौर जिला मतदान के मामले में ‘सिरमौर’ साबित हुआ। यहां तीन दौर के मतदान में कुल 85.41 प्रतिशत वोटिंग हुई। सबसे अधिक मतदान के मामले में चंबा दूसरे स्थान पर रहा। यहां 83.47 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


इसके बाद सोलन जिला रहा। यहां तीन दौर की पोलिंग में कुल 82.90 फीसदी पोलिंग दर्ज की गई। कुल्लू जिले में 81.94 फीसदी मतदान हुआ। पांच जनवरी को अंतिम दौर के मतदान के बाद ये आंकड़े सामने आए हैं। जनजातीय जिले किन्नौर में इस दौरान सबसे कम मतदान हुआ।
विज्ञापन


यहां मतदान प्रतिशतता 70.89 फीसदी दर्ज की गई। बिलासपुर में 80.35 फीसदी, हमीरपुर में 74.90, मंडी में 80.62, शिमला में 79.36 और ऊना में मतदान की प्रतिशतता 81.9 रही। पहले चरण में सभी जिलों में 78.76 प्रतिशत, दूसरे दौर में 80.98 और तीसरे दौर में 80.71 फीसदी मतदान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दौर में कहां कितने फीसदी पोलिंग

panchayats election in himachal sirmour gets top position.

जिला===पहला दौर==दूसरा दौर==तीसरा दौर=====कुल
बिलासपुर==78.74=====81.29=====80.33=====80.35
चंबा======83.14=====84.89=====82.38=====83.47
हमीरपुर====72.41=====76.01=====76.30=====74.90
कुल्लू======82.83=====79.75=====83.23====81.94
किन्नौर=====66.98=====75.50=====70.18====70.89
मंडी=======79.59=====81.48=====80.80=====80.62
शिमला=====77.00=====80.10=====81.00=====79.36
सोलन=====82.23======81.75=====84.33=====82.90
सिरमौर====82.23======86.54=====86.46=====85.41
ऊना======81.05======82.57=====82.08======81.9

तीसरे दौर में 754 पंचायतों में चुने जनप्रतिनिधि

panchayats election in himachal sirmour gets top position.

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तीसरे दौर में 754 ग्राम पंचायतों में नए प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य चुने गए। मंगलवार को पंचायतों में 80.71 फीसदी मतदान हुआ। शाम सात बजे से पंचायतों में नतीजे घोषित होना शुरू हो गए। राज्य चुनाव आयुक्त टीजी नेगी ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। हिमाचल में दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो चुका है।

तीसरे चरण में अब कांगड़ा जिले की पंचायतों में चुनाव होगा। इन पंचायतों में 10 और 12 जनवरी को मतदान होगा। 9 जनवरी को चुनाव टीमें पहुंच जाएंगी। सुबह सात से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान होगा। चुनाव आयोग के मुताबिक कांगड़ा जिला को छोड़कर अन्य जिलों में जहां चुनाव हो चुके हैं, वहां जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों के परिणाम सात जनवरी को घोषित किए जाएंगे।

रणधीर ने बस्सी और सुरेश चंदेल ने बैरी में किया मतदान

panchayats election in himachal sirmour gets top position.

प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं श्रीनयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा ने मंगलवार को बस्सी पंचायत में अपने मत का प्रयोग किया। रणधीर शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी मतदाताओं को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

उधर, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने मंगलवार को परिजनों सहित अपने मत का प्रयोग किया। चंदेल ने बैरी में अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने सभी मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने का आह्वान किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने जलग्रां पंचायत के चुनाव में अपना वोट डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed