फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Panchayats Are Not Using Their Budgets in himachal.

सरकार जमकर दे रही पैसा, लेकिन लेने को तैयार नहीं पंचायतें, लैप्स होंगे करोड़ों

Fri, 10 Feb 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 10 Feb 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
Panchayats Are Not Using Their Budgets in himachal.

सूबे की ज्यादातर पंचायतें काम नहीं कर रहीं। जो कर भी रही हैं वह अपने काम की रिपोर्ट नहीं भेज रहीं। केन्द्र सरकार ने पंचायतों में विकास के लिए करोड़ों रुपए भेजे हैं। लेकिन पुराने खर्च का हिसाब न देने के कारण पंचायतों को मिलने वाला यह पैसा डूबने की कगार पर है।

विज्ञापन


सरकार हिमाचल की पंचायतों में विकास कार्यों के लिए पैसा देने को तैयार है, लेकिन पंचायतें पैसा लेने को तैयार नहीं हैं। केंद्र सरकार से 14वें वित्तायोग के तहत प्रदेश को 35 करोड़ इन्सेंटिव के तौर पर मिले हैं। बीते विकास कार्यों के खर्चों की रिपोर्ट देने पर पंचायतों को यह पैसा जारी किया जाना है, लेकिन सूबे की पंचायतों में से किसी ने भी अपनी रिपोर्ट विभाग के पास जमा नहीं कराई है।
विज्ञापन


अब पंचायतीराज विभाग ने पंचायतों को दूसरी बार रिमाइंडर भेजा है। अगर पंचायतों से विकास कार्यों के खर्चों की रिपोर्ट सरकार को नहीं मिलती है तो यह पैसा लैप्स हो सकता है। हिमाचल में 3226 पंचायतें हैं। केंद्र सरकार पंचायतों को सीधा पैसा दे रही है। 14वें वित्तायोग में पंचायतों को तीसरी किस्त जारी हो चुकी है, लेकिन कई पंचायतों में यह पैसा खर्च नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह बताना होता है रिपोर्ट में

Panchayats Are Not Using Their Budgets in himachal.

पंचायतों के विकास कार्यों के लिए जो पैसा जारी किया गया, उसे किन-किन कार्यों में खर्च किया गया? विकास कार्यों की वीडियोग्राफी भी करनी होगी। जिन पंचायतों ने पैसा खर्च कर दिया है, उन्हें सरकार से यह इन्सेंटिव दिया जाना है।  

केंद्र सरकार गांवों में सड़क, रास्ते, वर्षाशालिका, श्मशानघाट, सामुदायिक भवन, स्कूलों का निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र, डंगों का निर्माण, सार्वजनिक शौचालय, कूड़ादान, खेल मैदान आदि 18 विकास कार्यों के लिए पैसा मुहैया करा रही है। 

केंद्र सरकार से इन्सेंटिव के तौर पर राशि जारी हुई है। पंचायतों को पुराने कार्यों का ब्योरा सरकार को देना होगा। उसके बाद यह इन्सेंटिव का पैसा जारी होगा। पंचायतों को अब दूसरी बार रिमाइंडर भेजा है। - केवल शर्मा, संयुक्त सचिव पंचायतीराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed