फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   panchayat urban bodies election: doctors, engineers, lawyers and pharmacists are also in the election ground

हिमाचल: डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और फार्मासिस्ट भी चुनाव मैदान में

Fri, 25 Dec 2020 11:18 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Dec 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
panchayat urban bodies election: doctors, engineers, lawyers and pharmacists are also in the election ground
हमीरपुर में नामांकन जमा करते प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में इस बार उच्च शिक्षा और साफ छवि का मुद्दा खूब गरमाया हुआ है। इस बार के चुनावों में एमबीबीएस चिकित्सक, इंजीनियर, वकील और फार्मासिस्ट समेत कई चर्चित चेहरे उतरे हैं। भोटानगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन से इस बार एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. ललित मोहन भार्गव चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह हमीरपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर तीन से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (बीटेक) अनिल सोनी और इसी वार्ड से एडवोकेट राकेश हांडा भी चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


वार्ड नंबर आठ से हमीरपुर के वार्ड नंबर आठ से अधिवक्ता सुशील शर्मा, डिग्री कॉलेज हमीरपुर के पूर्व लेक्चरर अनूप पराशर (एमएससी कैमिस्ट्री), वार्ड नंबर सात से सिविल इंजीनियर अजय शर्मा चुनाव मैदान में हैं। वार्ड नंबर पांच में भाजपा ने एक फार्मासिस्ट महिला उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा है। नगर निकायचुनावों में इस बार पढ़े-लिखे लोगों की भरमार है।
विज्ञापन


हालांकि चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों के लिए कोई भी शैक्षणिक योग्यता तय नहीं की है। लेकिन शहरों में चुनाव प्रत्याशियों ने अपने फोटो के साथ अपनी शैक्षणिक योग्यता को भी साथ में दर्शाया है। अधिकांश प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया पर शिक्षित प्रत्याशियों का चुनाव करने की मतदाताओं से अपील की है। वहीं, सोशल मीडिया पर कई प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, विधायक व मंत्रियों के साथ किसी कार्यक्रम में ली गई पुरानी फोटो को अपलोड किया है। सोशल मीडिया पर हो रहे इस प्रचार से लोग काफी हैरान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed