फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   panchayat secretary recruitment in Himachal By HPU Shimla

पंचायत सचिव के पदों के लिए एचपीयू ने 17 जनवरी तक मांगे ऑनलाइन आवेदन

Thu, 17 Dec 2020 07:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 17 Dec 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
panchayat secretary recruitment in Himachal By HPU Shimla
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय पंचायतीराज विभाग के 12 जिला परिषद क्षेत्र के लिए 239 पंचायत सचिव पदों पर भर्ती के लिए छंटनी परीक्षा आयोजित करेगा। इसके के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों को विज्ञापित किया गया है। विवि की वेबसाइट पर रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक दिया गया है। इसके माध्यम से आवेदन के लिए शुक्रवार 18 दिसंबर को पोर्टल खोला जाएगा।

विज्ञापन


विवि के कुलसचिव की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने को 17 जनवरी अंतिम तिथि तय की गई है। जानकारी के मुताबिक विवि को सिर्फ इस भर्ती की छंटनी परीक्षा करवानी है। परिणाम आने के बाद भर्ती की आगामी प्रक्रिया विभाग स्वयं करेगा।
विज्ञापन


विवि गैर शिक्षकों पदों की भर्ती आगे नहीं बढ़ा पाया प्रक्रिया
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय गैर शिक्षकों के जून में विज्ञापित 274 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित करने के बाद भी प्रक्रिया शुरू नहीं कर पाया है। इन पदों को आवेदन करने वाले हजारों अभ्यर्थी भर्ती को होने वाली लिखित परीक्षा की तिथि बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed