फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   panchayat sahayak recruitment, read interview schedule.

पंचायत सहायक भर्तीः ये है साक्षात्कार का शेड्यूल

Mon, 12 Oct 2015 10:53 AM IST
Updated Mon, 12 Oct 2015 10:53 AM IST
विज्ञापन
panchayat sahayak recruitment, read interview schedule.

हिमाचल में सोमवार से पंचायत सहायकों के साक्षात्कार शुरू हो जाएंगे। प्रदेश में 1539 अभ्यर्थियों ने पंचायत सहायकों की परीक्षा पास की है। इनमें 280 पदों पर पंचायत सहायकों की भर्ती होनी है। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने साक्षात्कार के लिए कमेटी गठित की है। इसमें बोर्ड का अफसर कमेटी का चेयरमैन होगा, जबकि बोर्ड का एक और अफसर और जिला पंचायत अधिकारी दो सदस्य होंगे।

विज्ञापन


बोर्ड हर अभ्यर्थी को दूरभाष पर संपर्क कर सूचना दे रहा है। इसके लिए बोर्ड ने बाकायदा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। 12 अक्तूबर से जिला परिषद कार्यालयों में जिलावार लिए जा रहे हैं। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव विनय धीमान ने बताया कि अभ्यर्थियों को फोन के माध्यम से सूचना देकर साक्षात्कार की जानकारी दे रहा है। इसके लिए बोर्ड ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।

विज्ञापन

पढ़िए कहां कब हो रहे हैं इंटरव्यू

panchayat sahayak recruitment, read interview schedule.

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पंचायतीराज विभाग में पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी हैं। शिक्षा बोर्ड जिला परिषद कार्यालयों में 12 से 21 अक्तूबर तक साक्षात्कार लेगा। प्रदेश भर में 280 पदों के लिए 1539 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे।

लाहौल-स्पीति में 12, कुल्लू में 14, मंडी में 15 से 18, किन्नौर में 12, कांगड़ा में 12 से 21, शिमला में 12 से 17, सोलन में 12 और 13, सिरमौर में 12 अक्तूबर को साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिलावार बनाई अभ्यर्थियों की सूची
कांगड़ा जिले के 490 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। मंडी के 217, हमीरपुर के 108, शिमला के 238, बिलासपुर के 84, सिरमौर के 56, किन्नौर 22, सोलन 96, कुल्लू 54, चंबा 54, ऊना 105 और लाहौल-स्पीति के 16 अभ्यर्थी आरक्षित और अनारक्षित वर्ग के लिए साक्षात्कार के लिए चुने गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed