पढ़िए पंचायत सहायक परीक्षा से जुड़ी ये बड़ी खबर
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के माध्यम से संचालित की जा रही पंचायत सहायक की परीक्षा में प्रदेश के 21495 परीक्षार्थी नहीं बैठ पाएंगे। बोर्ड के बार-बार आदेश जारी करने के बाद भी इन आवेदनकर्ताओं ने अपनी फाइनल सबमिशन नहीं करवाई है। इसके चलते बोर्ड की छंटनी प्रक्रिया में इन अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द कर दिए गए हैं।
शुक्रवार को बोर्ड ने आवेदनकर्ताओं की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। कुल 99016 आवेदनों में से अब 77591 अभ्यर्थी ही रविवार को संचालित की जा रही पंचायत सहायक भर्ती परीक्षा में बैठेंगे। बोर्ड यह परीक्षा प्रदेश भर के उपमंडलों में स्थापित 229 परीक्षा केंद्रों में ले रहा है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
ये है परीक्षा का पूरा शेड्यूल
रविवार को 11 से 12:30 बजे तक होने वाली इस परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई समस्या के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर निपटा सकते हैं। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थियों को कुल पांच स्टेप भरने थे।
जिन अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द किए गए हैं। उन्होंने स्टेप 3 से 5 तक नहीं भरे हैं। तीसरे स्टेप में बैंक वाउचर, 4 स्टेप में फीस ट्रांजेक्शन 5वें स्टेप में इसकी प्रिंट कॉपी लेकर बोर्ड को भेजनी थी।