फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Panchayat punishment to family for stray ox kangra himachal pradesh

लावारिस छोड़ा बैल, पंचायत ने दी सजा आपकी भी छूट जाएगी हंसी

Sat, 08 Sep 2018 01:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Updated Sat, 08 Sep 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
Panchayat punishment to family for stray ox kangra himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की पंचायत गुम्मर के फैसले से अब ऐसे लोगों को जरूर सबक मिलेगा, जो पशुओं को लावारिस छोड़ रहे हैं। जी हां, एक परिवार को एक बैल को रात के अंधेरे में गुम्मर पंचायत में छोड़ दिया। खुलासा हुआ तो पंचायत ने सजा के तौर पर अब परिवार को छोड़े गए बैल के साथ-साथ दो अन्य पशुओं की देखभाल करने का जिम्मा भी सौंप दिया है।

विज्ञापन


यह फैसला गुम्मर पंचायत प्रधान रामलोक धनोटिया और सदस्यों ने सुनाया है। गुम्मर पंचायत में 27 जुलाई को दूसरी पंचायत भाटी बोहन के दो भाइयों ने रात के अंधेरे में एक बैल को गुम्मर पंचायत में छोड़ दिया। पंचायत में आवारा पशु को देख कर पंचायत ने पशु को बेसहारा छोड़ने वाले परिवार का सुराग ढूंढ निकाला।

विज्ञापन

चेतावनी भी दी

Panchayat punishment to family for stray ox kangra himachal pradesh

इसके बाद पंचायत में बैठक का आयोजन किया गया और उन दोनों भाइयों को भी बुलाया गया। उन्हें लिखित रूप में एक बैल और साथ दो और बैल पालने के लिए दिए गए। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई है कि पंचायत कभी भी इन पशुओं को देखने के लिए पहुंच सकती है।

अगर पशु नहीं पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रधान रामलोक ने बताया कि पशुओं को आवारा छोड़ने वालों के लिए यह एक सबक है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पंचायत में दोबारा कोई भी पशु छोड़ेगा तो ऐसा ही फैसला सुनाया जाएगा। पंचायत के इस फैसले का गांववासियों ने स्वागत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed