{"_id":"5ff88e3624c1cf20110fd15e","slug":"panchayat-elections-in-himachal-women-jumped-in-campaign-leaving-chulha-chauka","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव हिमाचल: चूल्हा-चौका छोड़ प्रचार में कूदीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव हिमाचल: चूल्हा-चौका छोड़ प्रचार में कूदीं महिलाएं
Sat, 09 Jan 2021 10:37 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ददाहू (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, ददाहू (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:37 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव हिमाचल
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशी प्रचार में जुटे हैं। गृह कार्य और चौका चूल्हा छोड़कर महिलाएं भी प्रचार में कूद पड़ी हैं। पंचायतों में 50 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा अपने पति और पुत्र की जीत सुनिश्चित करने के लिए भी वे खूब पसीना बहा रही हैं। प्रचार को लेकर महिलाओं की टोलियां घर-घर दस्तक दे रही हैं।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग भी वोट पक्के करने के प्रयास में लगे हैं। पोस्टर तथा बैनरबाजी के साथ-साथ प्रचार ने जोर पकड़ा है। हार और जीत के दावों को लेकर बाजारों में माहौल गर्मा गया है। सोशल मीडिया के साथ-साथ वाहनों पर लाउडस्पीकर लगाकर भी प्रचार हो रहा है। उधर, मतदान का समय नजदीक आता देख प्रत्याशियों की भी नींद हराम हो रही है। प्रत्याशियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। बढ़ती ठंड के बावजूद भी दिन-रात चुनाव प्रचार को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन