फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Panchayat Election 2021 News: voting on January 10 for Urban bodies election, notification issued, code of conduct Applicable

हिमाचल नगर निकाय चुनाव: 10 जनवरी को होगा मतदान, अधिसूचना जारी, लागू हुई आचार संहिता

Thu, 17 Dec 2020 10:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Dec 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Himachal Panchayat Election 2021 News: voting on January 10 for Urban bodies election, notification issued, code of conduct Applicable
हिमाचल नगर निकाय चुनाव 2021

हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय क्षेत्रों में चुनाव का बिगुल बज गया है। सूबे की 50 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव 10 जनवरी, 2021 को होंगे। राज्य चुनाव आयोग ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही इन शहरी निकाय क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। हालांकि, नगर निगमों और छह नई नगर पंचायतों के चुनाव की घोषणा बाद में होगी। 24 दिसंबर से पहले मतदान सूचियां तैयार कर ली जाएंगी। शहरी निकायों की चुनाव प्रक्रिया 12 जनवरी 2021 को पूरी होगी।  

विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त पार्थसारथी मित्रा ने चुनाव अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के अनुसार राज्य की 29 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों में चुनाव होंगे। छह नई नगर पंचायतों अंब, चिड़गांव, कंडाघाट, नेरवा, निरमंड और आनी के चुनाव बाद में होंगे। 50 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में उम्मीदवार 24, 26 और 28 दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकनपत्र भर सकेंगे।
विज्ञापन


29 दिसंबर की सुबह 10 बजे के बाद नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 31 दिसंबर की सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे। नामांकन पत्र वापस लेने के तुरंत बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चिह्न जारी होंगे। अधिसूचना के अनुसार मतदान 10 जनवरी, 2021 की सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी और फिर तत्काल बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं होंगी नई घोषणाएं, जारी रहेंगे पहले से चल रहे विकास कार्य  
 शहरी निकाय क्षेत्रों में चुनाव घोषित होते ही सरकार अब नई घोषणाएं नहीं कर सकेगी। न ही इन क्षेत्रों में नए विकास कार्य आरंभ किए जा सकेंगे। किसी काम के लिए नए टेंडर भी नहीं लगाए जा सकेंगे। जिन क्षेत्रों में चुनाव आचार संहिता लगी है, वहां प्रदेश सरकार के प्रचार वाली सभी बैनर व होर्डिंग भी हटाए जाएंगे। चुनाव प्रचार में सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल भी नहीं किया जा सकेगा। हालांकि, इन क्षेत्रों में पहले से जो विकास कार्य किए जा रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकेगा। राज्य में इस बार शहरी निकायों के चुनाव कोरोना काल में कराए जा रहे हैं। चुनाव आयोग प्रचार और मतदान के लिए दिशा-निर्देश जारी करेगा। 


 

22 तक घोषित हो सकते हैं पंचायत चुनाव

राज्य चुनाव आयोग ने 50 शहरी निकायों के चुनाव घोषित कर दिए हैं। चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार आगामी 22 दिसंबर तक पंचायत चुनाव की घोषणा की जा सकती है। प्रदेश की 115 नई पंचायतों की मतदाता सूचियां 18 दिसंबर तक फाइनल करने का समय चुनाव आयोग ने जिला चुनाव अधिकारियों को दे रखा है। इसके बाद सूचियों का अंतिम प्रकाशन भी होना है।

इस बार पंचायती राज चुनाव के लिए सरकार एसओपी तैयार कर रही है। चुनाव के समय वोटिंग के दौरान पोलिंग बूथ सैनिटाइज होंगे। तय किया जाएगा कि बूथ पर एक समय में वोटिंग करने कितने लोग एक साथ आ सकते हैं। सुरक्षा के चलते वोट डालने का समय थोड़ा बढ़ सकता है। अगर किसी गांव में कोई कोविड पॉजिटिव है तो उसके लिए अलग से वोटिंग का प्रावधान होगा। लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज से जो भी खर्च होगा उसे प्रदेश सरकार उठाएगी। बता दें प्रदेश के अधिकतर जिलों में पंचायत चुनाव रोस्टर जारी हो गया है। 

कोविड काल में चुनाव कराना आयोग के लिए चुनौतियां से कम नहीं 

 कोरोना काल में पहली बार हो रहे चुनाव को संपन्न कराना राज्य चुनाव आयोग के लिए चुनौतियों से कम नहीं होगा। शहरी निकायों में जहां ईवीएम से चुनाव होने हैं, वहीं पंचायतों में बैलेट पेपर पर ठप्पा लगाकर मतदान करना होगा। चूंकि कोरोना महामारी हिमाचल में लगातार बढ़ती जा रही है, ऐसे में हर व्यक्ति के वोट देने के बाद मशीन और ठप्पे को सैनिटाइज करने से लेकर मतदान और मतगणना के दौरान दो गज की दूरी का पालन कराना बड़ी चुनौती रहेगा।

वैसे तो आयोग ने कोविड को लेकर प्रोटोकॉल तैयार किया है। साथ ही पहली बार स्वास्थ्य कर्मियों की भी मदद ली जाएगी। इसके बावजूद ऐसे समय में जब भीड़ से कोविड के बढ़ने का खतरा ज्यादा है, उस समय मतदान को सुरक्षित कराना और लोगों को संक्रमण से बचाना आयोग के लिए मुश्किलों भरा रहेगा। 

यहां देखें नगर पंचायतों और नगर परिषदों की सूची

नगर पंचायतें
राजगढ़,  शाहपुर, जवाली,  बैजनाथ पपरोला,  नगरोटा बगवां, भुंतर, बंजार, आनी, निरमंड, चुवाड़ी, नादौन, भोटा, दौलतपुर चौक, गगरेट, टाहलीवाल, अंब, करसोग ,रिवालसर, तलाई, नारकंडा, जुब्बल, कोटखाई, चौपाल, परवाणू और अर्की शामिल हैं।


नगर परिषद
पांवटा साहिब, नाहन, नूरपुर, ज्वालामुखी, कांगड़ा, कुल्लू, मनाली, डलहौजी, चंबा, हमीरपुर, सुजानपुर, ऊना, संतोषगढ़, मैहतपुर, सुंदरनगर, नेरचौक, सरकाघाट, जोगिंद्रनगर, बिलासपुर, श्रीनयनादेवी, घुमारवीं, रामपुर, ठियोग, रोहडू, बद्दी, नालागढ़ और परवाणू शामिल हैं। किन्नौर जिले में कोई भी नगर परिषद और नगर पंचायत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed