फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Panchayat elections himachal:Devrani defeats jethani, younger brother defeats elder

पंचायत चुनाव: जेठानी पर देवरानी पड़ी भारी, छोटे भाई ने बड़े को दी शिकस्त

Mon, 18 Jan 2021 09:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामशहर (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, रामशहर (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Jan 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections himachal:Devrani defeats jethani, younger brother defeats elder
पंचायत चुनाव हिमाचल - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की रामशहर पंचायत में प्रधान पद के चुनाव में देवरानी जेठानी पर भारी पड़ीं। देवरानी कृष्णा शर्मा ने अपनी जेठानी सुषमा को 320 मतों से मात दी। कृष्णा शर्मा पहले भी तीन बार प्रधान रह चुकी हैं और उनके ससुर 40 साल तक प्रधान रहे थे। पिछली बार वह चुनाव हार गई थीं लेकिन इस बार बाजी मार ली। यहां उपप्रधान पद पर हेमराज निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कुलभूषण शर्मा को 319 वोट से हराया। 

विज्ञापन


दूसरा रोचक मुकाबला धर्माणा पंचायत में था, जहां पिछली बार के दो प्रतिद्वंद्वी भाई इस बार भी आमने-सामने थे। पिछली बार छोटे भाई ने बड़े को दो वोट से मात दी थी। इस बार भी छोटा भाई रामचंद बड़े भाई ज्ञानचंद पर भारी पड़ा। इसी पंचायत में चाचा भतीजा भी मैदान में थे। चाचा अमर सिंह उपप्रधान के लिए तथा भतीजा चिरंजी लाल प्रधान पद के लिए किस्मत आजमा रहे थे लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और जमानत भी गंवा बैठे। नई बनी सरौर पंचायत में धर्मपाल ने मुकाबले में सरवन सिंह को 37 वोट मात देकर प्रधान पद पर विजय हासिल की है। जुखाड़ी पंचायत में राकेश कुमार प्रधान निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन


भाली और कुठेहड़ में पति-पत्नी के हाथ पंचायत की कमान
 पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में नगरोटा सूरियां विकास खंड की कोटला बेल्ट की भाली व कुठेहड़ पंचायतों में पति-पत्नी प्रधान व उपप्रधान पद का चुनाव जीते हैं। पूरे देश में अपनी उपलब्धियों के लिए सर्वश्रेष्ठ रही पंचायत कुठेहड़ में सुशील कुमार प्रधान चुने गए, जबकि उपप्रधान पद उनकी पत्नी वीना कुमारी के नाम रहा। भाली में मुंशी राम शर्मा प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए, जबकि उनकी पत्नी मीना शर्मा उपप्रधान चुनी गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष भी हार गईं प्रधान का चुनाव
हमीरपुर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष राकेश रानी वर्मा ग्राम पंचायत लोढर से प्रधान का चुनाव हारीं। कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं केसीसीबी के पूर्व निदेशक अनिल वर्मा गलोड़ खास से प्रधान पद का चुनाव हारे। गलोड़ खास पंचायत से कांग्रेस के जिला महासचिव होशियार सिंह भी चुनाव हारे, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की गृह पंचायत समीरपुर पंचायत से भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री एवं वर्तमान में हिमफेड के निदेशक राकेश ठाकुर चुनाव हारे। यहां चंद्रमोहन 288 से चुनाव जीत गए हैं।  नादौन भाजपा मंडल के अध्यक्ष हरदयाल सिंह पंचायत जसाई से प्रधान पद का चुनाव हारे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed