{"_id":"5fe099ab6c6ed21d6340038e","slug":"panchayat-elections-for-the-first-time-you-will-be-able-to-see-the-result-of-election-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पहली बार ऑनलाइन देख सकेंगे पंचायत चुनाव का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: पहली बार ऑनलाइन देख सकेंगे पंचायत चुनाव का परिणाम
Tue, 22 Dec 2020 11:19 AM IST
Krishan Singh
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव-सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों में इस बार प्रत्याशियों का परिणाम ऑनलाइन दिखेगा। इसके लिए पंचायती राज विभाग ने एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसे मतगणना स्थल समेत मुख्य केंद्र से लगातार अपडेट किया जाएगा, जिससे प्रत्याशियों का परिणाम जल्द घोषित हो सकेगा। जानकारी के अनुसार अगले माह होने वाले पंचायती राज चुनावों को लेकर इस बार विभाग ने कई तरह के बदलाव किए हैं। इनमें विभाग की सबसे बड़ी उपलब्धि पंचायती राज चुनावों में मैदान में उतरे प्रत्याशियों के परिणाम को ऑनलाइन दिखाना है।
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर के जरिये वोटों की गिनती को लेकर पल-पल की सूचना अपडेट होती रहेगी। इसके चलते जहां प्रत्याशियों का परिणाम जल्द घोषित किया जा सकेगा, वहीं घर बैठे लोग भी इसे आसानी से देख सकेंगे। इस सॉफ्टवेयर को आपरेट करने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड जारी किए जाएंगे, ताकि वे समय-समय पर प्रत्याशियों के रिजल्ट से संबंधित सारी जानकारी को अपलोड करते रहें।
विज्ञापन
पहले डाटा इकट्ठा करने में लगते थे घंटों
इससे पहले हुए चुनावों में रिजल्ट को हासिल करने के लिए कई घंटे विभाग को माथापच्ची करनी पड़ती थी। परिणामों का डाटा इकट्ठा करने के लिए विभाग को देर रात तक ड्यूटी देनी पड़ती थी। लेेकिन अब सॉफ्टवेयर के जरिये विजयी प्रत्याशियों का डाटा तैयार करने में आसानी और जल्दी होगी।
विज्ञापन
इस बार पंचायती राज चुनावों में एक सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। इसके माध्यम से प्रत्याशियों के रिजल्ट जल्द मिल जाएंगे। मतनगणना स्थल और मुख्य केंद्र से इस सॉफ्टवेयर को ऑपरेट किया जाएगा। - अश्वनी शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी, कांगड़ा